सब्सक्राइब करें

2023 Kia Seltos Facelift: नई किआ सेल्टोस की कीमत का सेगमेंट में अन्य एसयूवी से तुलना, जानें कौन सबसे सस्ती

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
2023 Kia Seltos facelift vs Rival SUVs in mid-size SUV Segment Price Comparison
Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia

Kia India (किआ इंडिया) ने मिड साइज एसयूवी 2023 Kia Seltos facelift (किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट) की कीमतों का एलान कर दिया है। नई 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को भारत में 10.89 लाख रुपये, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह तीन ट्रिम्स Tech Line (टेक लाइन), GT Line (जीटी लाइन) और X-Line (एक्स-लाइन) में उपलब्ध है, जो कई वेरिएंट में आते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई किआ सेल्टोस की कीतमों में अपने सेगमेंट में प्रतिद्वंद्वी मिड-साइज एसयूवी कारों से कितना अंतर है।

Trending Videos
2023 Kia Seltos facelift vs Rival SUVs in mid-size SUV Segment Price Comparison
Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only

2023 किआ सेलटोस बनाम प्रतिद्वंद्वी: कीमत (रुपये)

मॉडल

पेट्रोल वैरिएंट

डीजल वैरिएंट

किआ सेल्टोस 10.89 लाख – 19.99 लाख 11.99 लाख – 19.99 लाख
ह्यूंदै क्रेटा 10.87 लाख – 18.35 लाख 11.96 लाख – 19.20 लाख
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 10.70 लाख – 19.95 लाख -
होंडा एलिवेट 11.49 लाख – 17.99 लाख (अनुमानित) -

स्कोडा कुशाक

11.59 लाख – 19.69 लाख -

फॉक्सवैगन ताइगुन

11.62 लाख – 19.46 लाख -
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 Kia Seltos facelift vs Rival SUVs in mid-size SUV Segment Price Comparison
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki

किआ सेल्टोस और ह्यूंदै क्रेटा अब भारत में एकमात्र मिड-साइज की एसयूवी हैं जो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ आती हैं। इसके अलावा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को एक हाइब्रिड ऑप्शन मिलता है। कीमत की बात करें तो, सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये तक है।

2023 Kia Seltos facelift vs Rival SUVs in mid-size SUV Segment Price Comparison
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda

ह्यूंदै क्रेटा की कीमत 10.87 लाख रुपये से 18.35 लाख रुपये, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत 10.70 लाख रुपये से 19.95 लाख रुपये और स्कोडा, फॉक्सवैगन ट्विन्स की कीमत लगभग इतनी ही है। होंडा ने अभी तक एलिवेट एसयूवी की कीमतों का खुलासा नहीं किया है और इसकी कीमत 11.49 लाख रुपये से 17.99 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

विज्ञापन
2023 Kia Seltos facelift vs Rival SUVs in mid-size SUV Segment Price Comparison
Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट इंजन और पावर
नई 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में 113 बीएचपी पावर वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसे 6-स्पीड एमटी और आईवीटी के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा 113 बीएचपी 1.5-लीटर डीजल इंजन है जो iMT और AT के साथ आता है। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक नया 158 बीएचपी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल एसयूवी बनाता है। यह iMT और 7-स्पीड DCT के साथ आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed