{"_id":"64e9f5edcff41b21720dfbc6","slug":"2024-ktm-duke-125-duke-250-globally-unveiled-know-specs-features-details-2023-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2024 KTM Duke 125, Duke 250: केटीएम ने स्ट्रीट नेकेड मॉडल्स ड्यूक 125 और ड्यूक 250 की पेश, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2024 KTM Duke 125, Duke 250: केटीएम ने स्ट्रीट नेकेड मॉडल्स ड्यूक 125 और ड्यूक 250 की पेश, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
2024 KTM Duke 125
- फोटो : KTM
KTM (केटीएम) ने पिछले हफ्ते 2024 Duke 390 (2024 ड्यूक 390) को पेश करने के बाद, अब अपने छोटे स्ट्रीट नेकेड मॉडल्स- Duke 125 (ड्यूक 125) और Duke 250 (ड्यूक 250) से पर्दा उठाया है। नई पीढ़ी केटीएम ड्यूक लाइनअप सितंबर 2023 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, हालांकि, ऑस्ट्रियाई बाइक निर्माता ने अभी तक भारत में उनके लॉन्च के लिए सटीक डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।
Trending Videos
2024 KTM Duke Range
- फोटो : KTM
लुक और डिजाइन
हाल ही में पेश किए गए 2024 केटीएम ड्यूक 390 में एक रेडिकल डिजाइन अपग्रेड मिलता है। इसके उलट नई ड्यूक 125 और ड्यूक 250 को उनके संबंधित आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बहुत मामूली डिजाइन अपडेट मिलता है। फिर भी न्यू-जेनरेशन ड्यूक लाइनअप के तीनों मॉडलों के बीच स्टाइल में काफी समानताएं हैं।
दोनों नेकेड स्ट्रीट फाइटर्स में नए स्प्लिट-टाइप एलईडी हेडलैंप और नई पीढ़ी के ड्यूक 390 के समान अलॉय व्हील्स मिलते हैं। ईंधन टैंक टैंक श्राउड के साथ पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है जो बाइक को कॉम्पैक्ट होने के बावजूद एक मजबूत लुक देता है। फ्लोटिंग रियर सेक्शन में कोई बॉडी पैनल नहीं है और रियर सबफ्रेम पूरी तरह से खुला है।
कलर स्कीम
इसके अलावा, कुछ नए बॉडी ग्राफिक्स हैं जो दोनों मोटरसाइकिलों को स्पोर्टी लुक देते हैं, जिसमें ड्यूक 125 में ब्लू और ऑरेंज डुअल-टोन शेड और ड्यूक 250 के लिए व्हाइट और ऑरेंज लाइवरी जैसी कुछ नई कलर स्कीम शामिल हैं।

2024 KTM Duke 250
- फोटो : KTM
बॉडी फ्रेम और सस्पेंशन
विजुअल से ज्यादा, केटीएम ने बाइक के अंदर ज्यादा अपडेट किए हैं। दोनों बाइक्स में बिल्कुल नया स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जिसे पीछे की तरफ एल्यूमीनियम स्विंगआर्म के साथ प्रेशर डाई-कास्ट एल्यूमीनियम सब-फ्रेम का सपोर्ट मिलता है। चेसिस रिबाउंड और कम्प्रेशन एडजस्टेबिलिटी के साथ 43 मिमी WP एपेक्स फ्रंट फोर्क्स और एक नया ऑफ-सेट, प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक मिलता है, दोनों 150 मिमी व्हील ट्रैवल की पेशकश करते हैं।
ब्रेकिंग और व्हील्स
बाइक में ब्रेकिंग के लिए एक नई 320 मिमी फ्रंट डिस्क और 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक मिलता है, जो डुअल चैनल एबीएस के साथ आते हैं। मोटरसाइकिलें मिशेलिन रोड 5 टायरों वाले नए हल्के 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती हैं। दोनों बाइक्स की सीट की ऊंचाई 800 मिमी है, जिसे केटीएम पावरपार्ट्स सेट के साथ 820 मिमी तक बढ़ाया जा सकता है।

इंजन पावर और गियरबॉक्स
2024 ड्यूक 125 में 124.9cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 14.7 bhp का पावर और 11.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओर, ड्यूक 250 को पावर 249cc, लिक्विड-कूल्ड मोटर से मिलता है जो 30bhp और 25 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही मॉडल में ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, नई ड्यूक 125 और ड्यूक 250 में अपडेटेड स्विचगियर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, इनकमिंग कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। 2024 ड्यूक रेंज में स्टैंडर्ड तौर पर सुपरमोटो एबीएस (स्विचेबल रियर एबीएस) और कॉर्नरिंग एबीएस मिलता है।