{"_id":"64e8c99f470fcb92f90c7048","slug":"latest-upcoming-cars-under-15-lakhs-top-5-upcoming-cars-in-india-2023-2023-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Upcoming Cars: भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये टॉप-5 कारें, 15 लाख रुपये से कम होगी कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Upcoming Cars: भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये टॉप-5 कारें, 15 लाख रुपये से कम होगी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
जैसे-जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है, भारतीय बाजार में कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। त्योहारी सीजन में कार डीलरशिप में भारी भीड़ देखी जाएगी, क्योंकि भारतीय दर्शक इन शुभ दिनों में वाहन खरीदते हैं। इसलिए, यह भारत में नई कारों को लॉन्च करने के लिए साल का सबसे अच्छा समय भी है। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये पांच आगामी मॉडल हैं जो आपके बजट में फिट हो सकते हैं।
Trending Videos
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
Honda Elevate
होंडा एलिवेट अगले महीने तक देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और अन्य कारों को टक्कर देगी। होंडा एलिवेट 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो ट्रांसमिशन विकल्पों - 6-स्पीड MT और CVT के साथ उपलब्ध होगी। यह नई 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल-पेन सनरूफ और ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

Citroen C3 Aircross SUV
- फोटो : Citroen India
Citroen C3 Aircross
अगर आप 7-सीटर एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Citroen C3 Aircross आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सिट्रोएन सितंबर 2023 तक भारत में C3 Aircross एसयूवी लॉन्च करेगी। C3 के प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड अवतार के प्लेफॉर्म पर, C3 एयरक्रॉस को बोल्ड स्टाइल, अंदर की तरफ बढ़ी हुई जगह और ज्यादा अहम रूप से सड़क पर एक दमदार मौजूदगी मिलती है। नया मॉडल एक ही वैरिएंट और 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में में उपलब्ध होगा। 7-सीटर वैरिएंट में तीसरी पंक्ति में रिमूवेबल सीटें होंगी। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 110 bhp का पावर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दावा किया गया है कि यह 18.5 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देती है।

Toyota Rumion
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
Toyota Rumion
इस सूची में एक और 7-सीटर कार टोयोटा रुमियन है। हाल ही में भारत में पेश की गई, मारुति सुजुकी अर्टिगा-आधारित रुमियन एमपीवी अगले महीने तक देश में लॉन्च की जाएगी। लुक के आधार इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे जिससे यह अर्टिगा से अलग दिख सके। नए बम्पर के साथ रेडिएटर ग्रिल नया है, और अलॉय व्हील्स भी एक ताजा डिजाइन के साथ आते हैं। टोयोटा लोगो को छोड़कर, इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, रुमियन को टोयोटा की अन्य पेशकशों की तरह कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगी।

Tata Punch EV Spied
- फोटो : Instagram/Photulogy
Tata Punch EV
टाटा मोटर्स भी टियागो ईवी के समान आर्किटेक्चर के साथ पंच ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन की इस साल के आखिर से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। यह सिग्मा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो मूल रूप से पंच हैचबैक का भारी संशोधित वर्जन है। इममें एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किमी की रेंज वाला 24 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। पंच ईवी का मुकाबला Citroen eC3 जैसी कारों से होगा।