{"_id":"631ca28f799e0e294d2673d1","slug":"akshay-kumar-bats-for-six-airbags-in-cars-for-road-safety","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Six Airbag: कार में कितने जरूरी हैं छह एयरबैग, अक्षय कुमार ने विज्ञापन में बताया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Six Airbag: कार में कितने जरूरी हैं छह एयरबैग, अक्षय कुमार ने विज्ञापन में बताया
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:19 PM IST
सार
सरकार की ओर से कारों में छह एयरबैग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें अक्षय कुमार ने पुलिसकर्मी बनकर एयरबैग की उपयोगिता बताई है।
विज्ञापन
1 of 4
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कारों में छह एयरबैग पर कार निर्माताओं और सरकार के बीच भले ही सहमति ना बन पाई हो लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गंभीर है। मंत्रालय की ओर से लोगों में छह एयरबैग वाली कारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है। एड को शेयर करने के साथ केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि 6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।
अक्षय कुमार बने पुलिसकर्मी
2 of 4
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मिनट के विज्ञापन में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है। विज्ञापन में एक लड़की की शादी के बाद विदाई को दिखाया गया है जिसमें लड़की अपने पिता की ओर से दी गई कार में बैठकर रोती हुई दिखाई दे रही है। तभी अक्षय कुमार वहां आते हैं और दुल्हन के पिता को बताते हैं कि इस कार में छह एयरबैग नहीं हैं, ऐसे में बेटी रोएगी नहीं तो क्या हंसेगी। मजाकिया अंदाज के साथ बनाए गए इस विज्ञापन को इसलिए बनाया गया है जिससे जनता को छह एयरबैग वाली कारों के प्रति जागरूक हो पाए।
छह एयरबैग पर सरकार कर चुकी है फैसला
3 of 4
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी संसद में जानकारी दे चुके हैं कि सरकार फैसला कर चुकी है कि कारों में कम से कम छह एयरबैग जरूरी किए जाएंगे। इसके नोटिफिकेशन के लिए एक अक्टूबर 2022 की तारीख तय की गई थी लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल होते हैं पांच लाख हादसे
4 of 4
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गडकरी ये भी बता चुके हैं कि एक एयरबैग की कीमत 800 रुपये है। उन्होंने ये भी बताया है कि हर साल देश में पांच लाख सड़क हादसे होते हैं जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। अभी तक कारों में दो एयरबैग जरूरी हैं लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद कारें और सुरक्षित हो जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।