{"_id":"631c82a7c6958d5a0c6c2c84","slug":"best-compact-sedan-car-in-india-maruti-hyundai-tata-honda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Compact Sedan Cars: कॉम्पैक्ट सेडान में कौन सी कार है नंबर-1, क्या है कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Best Compact Sedan Cars: कॉम्पैक्ट सेडान में कौन सी कार है नंबर-1, क्या है कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:01 PM IST
सार
सेडान के कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारें भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इन कारों में बड़ी डिग्गी के साथ आरामदेह सफर मिलता है इसलिए भारत में बड़ी संख्या में लोग इन्हें पसंद करते हैं। इस खबर में चार कॉम्पैक्ट सेडान कारों के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बेस्ट कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की डिमांड लगातार अच्छी रही है। कार बनाने वाली बड़ी कंपनियों के लिए ये सेगमेंट काफी महत्वपूर्ण है इसलिए लगभग सभी बड़ी कंपनियों की कारें इस सेगमेंट आती हैं। इस खबर में हम आपको चार ऐसी कॉम्पैक्ट सेडान कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
मारुति डिजायर
2 of 5
मारुति डिजायर
- फोटो : Maruti Suzuki
इस सेगमेंट में डिजायर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। 6.24 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ शुरू होने वाली इस में नौ वैरिएंट आते हैं। इसमें 1.2 लीटर इंजन के साथ मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं। इस इंजन से कार 22 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का एवरेज देती है। कार में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर, फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, स्पीड अलर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
हुंडई ऑरा
3 of 5
हुंडई ऑरा
- फोटो : Hyundai
साउथ कोरियन कार कंपनी हुंडई की ऑरा भी इस सेगमेंट में चुनौती देती है। कार की एक्स शोरूम कीमत 6.08 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 8.56 लाख रुपये तक जाती है। इस कार में कंपनी 11 वैरिएंट के ऑप्शन देती है। ऑरा में 1.2 लीटर के इंजन के अलावा 1.0 लीटर का टर्बो इंजन आता है और कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं। कार में रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर और पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा टिगोर
4 of 5
टाटा टिगोर
- फोटो : Tata
टाटा की टिगोर भी इस कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पसंद की जाती है। कार की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसमें पेट्रोल ऑप्शन के साथ पांच और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के तीन ऑप्शन मिलते हैं। फोर स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली इस कार में ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, प्री-टेंशनर के साथ सीट बेल्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, पंचर रिपेयर किट, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इस कार में कंपनी 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन देती है। कार की डिग्गी में 419 लीटर का स्पेस दिया जाता है।
विज्ञापन
होंडा अमेज
5 of 5
होंडा अमेज
- फोटो : Honda
जापानी कार कंपनी होँडा की अमेज भी इस सेगमेंट में आती है। लॉन्च के बाद से अब तक पांच लाख अमेज भारतीय सड़कों पर आ चुकी हैं। 6.62 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ शुरू होने वाली इस कार में पांच वैरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं। कार में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट प्री-टेंशनर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, सेंसिंग डोर अनलॉक, ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट मिलते हैं। इस कार में भी 1.2 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीओएचसी डीजन इंजन ऑप्शन मिलता है। कार में 420 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।