{"_id":"631c988edd37002a2916d929","slug":"audi-india-launched-limited-editon-q7-at-rs-88-08-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUDI Q7: ऑडी ने भारत में लॉन्च की लिमिटेड एडिशन वाली Q7, जानें फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
AUDI Q7: ऑडी ने भारत में लॉन्च की लिमिटेड एडिशन वाली Q7, जानें फीचर्स और कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:31 PM IST
सार
ऑडी ने भारत में नई क्यू7 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। लग्जरी एसयूवी क्यू7 बेहद खास एसयूवी होगी क्योंकि इसकी सिर्फ 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
ऑडी क्यू7 लिमिटेड एडिशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जर्मन कार मेकर ऑडी ने भारत में लग्जरी एसयूवी क्यू7 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में 3.0 लीटर का वी6 इंजन दिया है जो 335 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ऑडी की फेमस क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव तकनीक से सभी चार पहियों को ताकत मिलती है।
क्यों है खास
2 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन
- फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी के 3.0 लीटर इंजन से इसे काफी ताकत मिलती है। एसयूवी सिर्फ 5.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इस कार को बेहद खास बनाया जाएगा क्योंकि इसकी सिर्फ 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी।
कैसे हैं फीचर्स
3 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यू7 में कंपनी की ओर से पैनोरमिक सनरूफ, 19 इंच के अलॉय व्हील, 10.1 इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ओल्फसेन का स्टीरियो सिस्टम, पावर्ड सीट के साथ मेमोरी फंक्शन, एयर प्यूरीफायर, सेकेंड और थर्ड रो के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, 30 शेड वाली एंबीयेंट लाइटिंग, आठ एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खास है एक्सटीरियर
4 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन
- फोटो : सोशल मीडिया
लिमिटेशन एडिशन क्यू7 का एक्सटीरियर भी खास है। एसयूवी में नया बैरिक ब्राउन रंग दिया गया है। ये रंग सिर्फ लिमिटेड एडिशन वाली क्यू7 में ही मिलेगा। इसके ग्रिल में भी बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में ऑक्टागोनल आउटलाइन पहले की ही तरह रहेगी लेकिन नई सिल ट्रिम से एसयूवी का फ्रंट और बेहतर हो गया है।
विज्ञापन
कितनी होगी कीमत
5 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यू7 के लिमिटेड एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 88.08 लाख रुपये रखी गई है। बाजार में इसके मुकाबले में Volvo XC90, BMW X7 और Mercedes-Benz GLS मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।