फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Electric Car: टाटा मोटर्स जल्द लॉन्च करेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और जानकारी

Sat, 10 Sep 2022 01:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 10 Sep 2022 01:54 PM IST
सार

टाटा मोटर्स देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। इस कार की कीमत टिगोर ईवी से भी कम होगी। 

विज्ञापन
Tata Motors to launch cheapest electric car soon, know the price details
टाटा मोटर्स की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कार कंपनी टाटा जल्द ही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही 12.50 लाख रुपये से कम कीमत की इलेक्ट्रिक हैचबैक कार लॉन्च कर सकती है। 

टिगोर ईवी से होगी सस्ती 

Tata Motors to launch cheapest electric car soon, know the price details
टाटा टिगोर ईवी - फोटो : Tata Motors
जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्द ही ऐसी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी जो टिगोर ईवी से कम कीमत की होगी। कंपनी इस चालू वित्त वर्ष में पचास हजार ईवी कारों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है।

ईवी की बढ़ती लोकप्रियता

Tata Motors to launch cheapest electric car soon, know the price details
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : Tata Motors
ऑटो सेक्टर में ईवी कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2019 में कुल दो हजार ईवी गाड़ियों की बिक्री हुई थी जबकि इस साल अभी तक 20 हजार से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस वित्त वर्ष के दौरान 50 हजार गाड़ियों की बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा कर रही खास योजना पर काम

Tata Motors to launch cheapest electric car soon, know the price details
टाटा टिगोर ईवी - फोटो : Tata Motors
स्वदेशी कंपनी टाटा ने अभी तक 17 हजार गाड़ियों की बिक्री की है और वित्त वर्ष 23 में कंपनी का लक्ष्य 50 हजार ईवी गाड़ियों की बिक्री का है। इसके लिए कंपनी साणंद प्लांट से अतिरिक्त तीन लाख यूनिट की क्षमता हासिल करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

टाटा की ईवी कारें 

Tata Motors to launch cheapest electric car soon, know the price details
टाटा मोटर्स की ईवी - फोटो : Tata Motors
मौजूदा समय में टाटा मोटर्स दो ईवी कारों को भारतीय बाजार में बेचती है। इनमें टाटा नेक्सन, टिगोर हैं। टिगोर ईवी सिंगल चार्ज में 306 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस ईवी को जीरो से 80 फीसदी चार्ज सिर्फ 65 मिनट में किया जा सकता है। नेक्सन ईवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। नेक्सन ईवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है और इसे सिर्फ 60 मिनट में फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed