सब्सक्राइब करें

Apollo Tyres: अपोलो टायर्स ने इलेक्ट्रिक पैसेंजर, दोपहिया वाहनों के लिए लॉन्च किए नए ब्रांड, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 02:37 PM IST
सार

Apollo Tyres (अपोलो टायर्स) ने इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए क्रमशः Amperion (एम्पीरियन) और Wav (वाव) नाम के दो नए टायर ब्रांड पेश किए।

विज्ञापन
Apollo Tyres introduces two new tyre brands for electric passenger vehicles and two-wheelers Amperion and Wav
Electric Car - फोटो : Unsplash
Apollo Tyres (अपोलो टायर्स) ने इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए क्रमशः Amperion (एम्पीरियन) और Wav (वाव) नाम के दो नए टायर ब्रांड पेश किए। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ते मौकों को लेकर आश्वस्त है। अपोलो टायर्स ने एक आम राय साझा की, जो मानता है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का सेगमेंट तेज गति से बढ़ेगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर ईवी क्रांति को आगे बढ़ाएगा। 
Trending Videos
Apollo Tyres introduces two new tyre brands for electric passenger vehicles and two-wheelers Amperion and Wav
MG ZS EV 2022 Electric Car - फोटो : MG Motor
अपोलो टायर्स ने बताया कि उसका Amperion ब्रांड इलेक्ट्रिक वाहनों में हैचबैक, कॉम्पैक्ट एसयूवी और टाटा नेक्सन, एमजी जेडएस ईवी, ह्यूंदै कोना जैसे सेडान सेगमेंट और अन्य आनेवाले ईवी मॉडल की जरूरतों को पूरा करेगा। जबकि दोपहिया ब्रांड Wav को देश में हाई-पावर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक और एथर 450 में इस्तेमाल होगा। अपोलो टायर्स के अध्यक्ष (एशिया प्रशांत मध्य पूर्व और अफ्रीका) सतीश शर्मा ने कहा, "हमारी टीमों ने ईवी स्पेस में वाहनों की बदलती गतिशीलता और जरूरतों को समझने के लिए वर्षों के शोध का निवेश किया है, जिसे हम आज लॉन्च कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Apollo Tyres introduces two new tyre brands for electric passenger vehicles and two-wheelers Amperion and Wav
Tata Star Electric Bus - फोटो : अमर उजाला
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के साथ-साथ बस सेमगमेंट भी बढ़ेगा। रिपोर्ट में शर्मा के हवाले से कहा गया, "इसके अलावा, बस सेगमेंट भी बढ़ेगा और 2030 तक चौपहिया वाहनों की संख्या लगभग 15-20 प्रतिशत (कुल यात्री वाहन बिक्री का) तक पहुंच जाएगी।" उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 2030 तक कुल बिक्री का 30 से 35 प्रतिशत की सीमा को छू सकती है।
Apollo Tyres introduces two new tyre brands for electric passenger vehicles and two-wheelers Amperion and Wav
Apollo Vredestein - फोटो : Apollo Tyres
शर्मा ने यह भी साझा किया कि अपोलो टायर्स का लक्ष्य अपने Vredestein (व्रेडेस्टीन) ब्रांड के जरिए यूरोपीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल की जरूरतों को पूरा करना है। शर्मा ने कहा, "इसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा और फिर जरूरत पड़ने पर हम इसे भारत में लाएंगे। क्योंकि प्रीमियम उत्पादों का असल इस्तेमाल प्रीमियम खिलाड़ियों द्वारा होगा।" उन्होंने यह भी साझा किया कि भविष्य में ब्रांड लाइनअप का विस्तार करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed