सब्सक्राइब करें

GT Force Electric Scooter: दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर जीटी सोल और जीटी वन हुए लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 12:41 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप GT Force (जीटी फोर्स) ने अपने बहुप्रतीक्षित टू-व्हीलर मॉडल्स GT Soul (जीटी सोल) और GT One (जीटी वन) के लॉन्च किए जाने का एलान किया।

विज्ञापन
GT Force Electric Scooter Price in India GT Force launched Two electric two-wheeler models GT Soul and GT One
GT Force Electric Scooter GT Soul - फोटो : GT Force
इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप GT Force (जीटी फोर्स) ने अपने बहुप्रतीक्षित टू-व्हीलर मॉडल्स GT Soul (जीटी सोल) और GT One (जीटी वन) के लॉन्च किए जाने का एलान किया। इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माण कंपनी के रूप में, जीटी फोर्स की स्थापना भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने और बदलाव लाने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ की गई थी।


GT Soul
GT Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर इस मॉडल में बीएलडीसी मोटर लगा है और यह हाई पावर ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है। इसे भारतीय बाजार में 49,996 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह एक स्लो-स्पीड स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। जीटी-फोर्स ने इस ई-स्कूटर को कम दूरी की यात्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए उतारा है। यह उत्पाद दो बैटरी विकल्पों - लीड 48V 28Ah और लिथियम 48V 24Ah के साथ उपलब्ध है। लीड बैटरी एक बार फुल चार्जिंग पर 50 से 60 किमी और लिथियम बैटरी सिंगल चार्ज में 60 से 65 किमी की रेंज देने का वादा करती है। 

GT Soul का वजन 95 किलो है और इसमें 130 किलो की लोडिंग क्षमता है। इसमें 760 मिमी की सीट की ऊंचाई और 185 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए एक आदर्श सवारी बनाता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग मोड और रिवर्स मोड के साथ सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं। कंपनी ने GT Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग ग्राहकों की पसंद के मुताबिक चार कलर ऑप्शंस रेड, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर जैसे रंगों में उतारा है। यह 18 महीने की मोटर वारंटी, एक साल की लीड बैटरी वारंटी और तीन साल की लिथियम आयन बैटरी वारंटी के साथ आता है। 
Trending Videos
GT Force Electric Scooter Price in India GT Force launched Two electric two-wheeler models GT Soul and GT One
GT Force Electric Scooter GT One - फोटो : GT Force
GT One
परिवारों, महिलाओं और बच्चों की जरूरतों को समझते हुए, जीटी-फोर्स ने 59,800 रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) की कीमत पर लो-स्पीड श्रेणी में जीटी वन को लॉन्च किया है। इसका मकसद 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ कम दूरी की यात्रा की जरूरतों को पूरा करना है। जीटी वन भी लीड 48V 24Ah और लिथियम 48V 28Ah बैटरी में उपलब्ध है, जिसमें एक बार फुल चार्जिंग पर लीड बैटरी पर 50 से 60 किमी और लिथियम में 60 से 65 किमी की दूरी तय की जा सकती है। यह मॉडल भी हाई पावर ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें सवार के आराम के लिए डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी के साथ एक फ्रंट हाइड्रोलिक और टेलीस्कोपिक डबल शॉकर है।

जीटी वन में 140 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता, 725 मिमी की सीट की ऊंचाई और 155 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जो इसे शहरवासियों की जरूरतों के मुताबिक बनाता है। इसमें सेंट्रल लॉकिंग, एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग मोड, रिवर्स मोड, मोबाइल चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जीटी वन मैट भी रेड, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसे 18 महीने की मोटर वारंटी, एक साल की लीड बैटरी वारंटी और तीन साल की लिथियम बैटरी वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
GT Force Electric Scooter Price in India GT Force launched Two electric two-wheeler models GT Soul and GT One
GT-Force Electric Two Wheelers at EV India Expo 2021 - फोटो : For Reference Only
जीटी-फोर्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुकेश तनेजा ने कहा, "जीटी फोर्स में, हमने हमेशा निजी परिवहन के एक ऐसे टिकाऊ और आरामदायक साधन पर विश्वास किया है जो हर किसी के लिए सुलभ हो। हमें उम्मीद है कि हमारे नए उत्पाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए देश की बढ़ती प्राथमिकता में योगदान देंगे। हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को सुलभ और सस्ती बनाना चाहते हैं ताकि वे देश के हर कोने की यात्रा चुनौतियों का सामना कर सकें। जीटी फोर्स रेंज के स्टाइलिश नए मॉडल तकनीकी रूप से एडवांस्ड फॉर्म्युला और पर्यावरण के अनुकूल फीचर्स के साथ तैयार किए गए हैं, जो हमारी नई पीढ़ी को पसंद हैं।"

भारत में, जीटी-फोर्स ने पहले ही अपने डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को 80 शहरों तक बढ़ा लिया है, जिसमें 100 से अधिक डीलरशिप शामिल हैं। 5000 यूनिट्स की मासिक उत्पादन क्षमता के साथ, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में इस इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप की मजबूत मौजूदगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed