सब्सक्राइब करें

Aston Martin DBX S: एस्टन मार्टिन DBX S भारत में लॉन्च, दमदार इंजन और नए फीचर्स के साथ आई ये लग्जरी एसयूवी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 09:53 PM IST
सार

Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने अपनी लग्जरी एसयूवी लाइनअप में फिर से जान फूंकते हुए नई DBX S को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने DBX707 के बेस को और बेहतर बनाकर DBX S पेश की है। 

विज्ञापन
Aston Martin DBX S Luxury SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Aston Martin DBX S - फोटो : Aston Martin
Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने अपनी लग्जरी एसयूवी लाइनअप में फिर से जान फूंकते हुए नई DBX S को लॉन्च किया है। पिछले साल स्टैंडर्ड DBX वेरिएंट को कम मांग के चलते बंद कर दिया गया था, जिसके बाद सिर्फ पावरफुल DBX707 ही बाजार में रह गई थी। अब कंपनी ने DBX707 के बेस को और बेहतर बनाकर DBX S पेश की है, जिसमें हल्के मैकेनिकल बदलाव, नया डिजाइन और हल्के वजन पर ज्यादा फोकस किया गया है।


यह भी पढ़ें - Lamborghini Temerario: लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो भारत में ₹6 करोड़ में हुई लॉन्च, जानें इस धांसू हाइब्रिड सुपरकार की खूबियां
Trending Videos
Aston Martin DBX S Luxury SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Aston Martin DBX S - फोटो : Aston Martin
डिजाइन: मस्कुलर लुक और हल्के एलिमेंट्स
DBX S का लुक पहले से ज्यादा एग्रेसिव और स्पोर्टी है। सामने की तरफ अब आपको एक दमदार फ्रंट स्प्लिटर और पीछे हल्का लेकिन स्टाइलिश डिफ्यूजर मिलता है। सबसे बड़ी खासियत इसका नया एग्जॉस्ट सिस्टम है, जिसमें दोनों कोनों पर ड्यूल वर्टिकल एग्जॉस्ट टिप्स लगे हैं। जो इसे पारंपरिक डिजाइन से हटकर एक अलग पहचान देते हैं।

कार का वजन घटाने के लिए भी एस्टन मार्टिन ने कुछ खास ऑप्शनल फीचर्स दिए हैं। जैसे कि 23-इंच मैग्नीशियम व्हील्स, जो करीब 18.5 किलो हल्के हैं। साथ ही कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर रूफ भी इसमें मिलता है, जिससे कार और हल्की होती है। नया ग्रिल डिजाइन भी DBS 770 Ultimate से इंस्पायर है, जो आगे का वजन कम कर वजन संतुलन बेहतर करता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सारे फीचर्स ऑप्शनल हैं, यानी स्टैंडर्ड मॉडल में नहीं मिलते।

यह भी पढ़ें - Toll Plaza: टोल प्लाजा पर लगेगा ऑटोमैटिक जुर्माना सिस्टम, अब बगैर वैध दस्तावेजों के चलना पड़ेगा महंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Aston Martin DBX S Luxury SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Aston Martin DBX S - फोटो : Aston Martin
फीचर्स: हाई-टेक सिस्टम और प्रीमियम साउंड
DBX S में अब एक नया इन-हाउस इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें ओवर-द-एयर अपडेट्स और बेहतर कनेक्टेड सर्विसेस भी मिलती हैं। साउंड सिस्टम की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 14-स्पीकर एस्टन मार्टिन प्रीमियम ऑडियो मिलता है। लेकिन चाहें तो आप 23-स्पीकर बोवर्स एंड विल्किंस सराउंड सिस्टम का विकल्प भी चुन सकते हैं। जिसे खासतौर पर DBX S के केबिन के लिए ट्यून किया गया है।

यह भी पढ़ें - Maharashtra Aggregator Policy: सवारी रद्द करने वाले ड्राइवरों पर लगेगा जुर्माना, ओला-उबर जैसी कैब कंपनियों पर सरकार की सख्ती
Aston Martin DBX S Luxury SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Aston Martin DBX S - फोटो : Aston Martin
इंजन और परफॉर्मेंस: और भी ज्यादा ताकत और कंट्रोल
DBX S में है एस्टन मार्टिन का 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन, जिसे अब और ज्यादा पावरफुल बना दिया गया है। इसमें वही टर्बो तकनीक इस्तेमाल हुई है जो Valhalla (वलहल्ला) सुपरकार में दी गई है। अब यह इंजन 717 bhp की पावर जनरेट करता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार ये एसयूवी सिर्फ 3.1 सेकंड में पकड़ लेती है। जबकि 0 से 200 किमी प्रति घंटा की स्पीड पहले से भी तेज हो गई है। इसकी टॉप स्पीड 307 किमी प्रति घंटा है।

पर DBX S सिर्फ तेज दौड़ने के लिए नहीं बनी है। इसकी 9-स्पीड ट्रांसमिशन को अब और तेज और स्मूद शिफ्टिंग के लिए ट्यून किया गया है। खासतौर पर Sport और Sport+ मोड में। स्टीयरिंग रिस्पॉन्स को भी और शार्प किया गया है, जिससे ड्राइविंग का मजा और भी ज्यादा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Recall: स्कोडा और फॉक्सवैगन ने भारत में 47,000 से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगवाईं, वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
विज्ञापन
Aston Martin DBX S Luxury SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Aston Martin DBX S - फोटो : Aston Martin
ब्रेकिंग: सुपरकार जैसी पकड़ और भरोसा
इतनी ताकतवर एसयूवी के लिए उतनी ही दमदार ब्रेकिंग भी जरूरी है। DBX S में मिलते हैं कार्बन-सिरेमिक ब्रेक्स - सामने 16.5 इंच और पीछे 15.3 इंच के डिस्क ब्रेक्स, जो तेज रफ्तार में भी गाड़ी को सुरक्षित तरीके से रोकने में मदद करते हैं। 

यह भी पढ़ें - EV Policy: महाराष्ट्र में नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा फायदा, अब टोल टैक्स से भी छूट 

यह भी पढ़ें - Car Stunt: दो करोड़ रुपये की पोर्शे 911 GT3 RS स्टंट के दौरान हादसा, ऐसे हुई तबाह, देखें वीडियो
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed