{"_id":"63a9948420121374af023643","slug":"auto-expo-2023-delhi-date-and-venue-auto-expo-2023-exhibitor-list-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो कब और कहां हो रहा है, आ रही हैं कौन-कौन सी ऑटोमोबाइल कंपनियां, जानें हर डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो कब और कहां हो रहा है, आ रही हैं कौन-कौन सी ऑटोमोबाइल कंपनियां, जानें हर डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Haval suv auto expo 2020
- फोटो : PTI (File Photo)
Auto Expo (ऑटो एक्सपो) भारत में वाहन जगत का सबसे बड़ा इवेंट है जो हर दो साल में होता है। इस इवेंट का आयोजन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) करती है। यह भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था है। ऑटो एक्सोप में विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों, मोटरसाइकिलों, स्कूटरों, कॉन्सेप्ट व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, मोटर वाहन की टेक्नोलॉजी जैसी कई चीजों को प्रदर्शित करते हैं। हालांकि, कोविड-19 महामारी से जुड़ी समस्याओं की वजह से दो साल में एक बार होने वाले इस ऑटोमोटिव इवेंट को 2022 में आयोजित नहीं करने का फैसला किया गया था। हालांकि ऑटो एक्सपो अब जनवरी 2023 में फिर से लौटने के लिए तैयार है।
Trending Videos
Auto Expo 2020
- फोटो : अमर उजाला
किस जगह पर होगा ये इवेंट
ऑटो एक्सपो 2023 इवेंट पिछले कुछ बार की तरह इस बार भी इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास स्थित है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो-कंपोनेंट शो आयोजित किया जाएगा। यह खास तौर पर ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए आयोजित किया जाता है।

Auto Expo 2020 Renault Symbioz
- फोटो : Social Media
तारीख और समय
ऑटो एक्सपो 2023 का इवेंट अगले साल 13 से 18 जनवरी के बीच तय किया गया है। आम जनता के लिए कार्यक्रम का समय 14 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक, 16 और 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक और 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर शो बंद होने के समय से एक घंटे पहले लोगों की एंट्री बंद कर दी जाएगी, जबकि प्रदर्शनी हॉल में एंट्री हर दिन शो बंद होने के समय से 30 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।

Auto Expo 2020 Models
- फोटो : Amar Ujala
वेन्यू तक कैसे पहुंचे
इंडिया एक्सपो मार्ट दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों के साथ सड़कों और मेट्रो रेल नेटवर्क के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह आठ लेन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए मध्य दिल्ली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनेक्टेड है। इसके अलावा, मेट्रो रेल और व्यक्तिगत और सार्वजनिक परिवहन के जरिए वेन्यू तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। दावा किया जाता है कि इस स्थल में लगभग 8,000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।

Hyundai at Auto Expo 2020
- फोटो : Agency (File Photo)
एक्सपो में कौन-कौन वाहन निर्माता आ रहे हैं
ऑटो एक्सपो 2023 में कारों और दोपहिया वाहनों की एक बड़ी रेंज को पेश किए जाने की उम्मीद है। Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Toyota, Kia, MG, Renault, और Nissan जैसी प्रमुख ऑटो निर्माता कंपनियों से इस कार्यक्रम में कुछ शानदार कॉन्सेप्ट कारों और उत्पादन के लिए तैयार मॉडल प्रदर्शित करने की उम्मीद है। इस इवेंट में Mercedes-Benz, Jaguar Land Rover और BMW जैसे लग्जरी कार ब्रांड के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।