सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2023:दुनिया की पहली सेल्फ-बैलेंसिंग टेक्नोलॉजी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए पेश, जानें रेंज और खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2023 Liger Mobility unveils world's first Auto Self Balancing electric scooters News in Hindi
Liger X and X+ Electric Scooters - फोटो : Liger
मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Liger Mobility (लिगर मोबिलिटी) ने ऑटो एक्सपो 2023 के पहले दिन अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाया। ये दुनिया की पहली सेल्फ-बैलेंसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने का दावा करते हैं, जिसमें मुख्य तौर पर IoT और AI जैसा विज्ञान है। कंपनी ने कहा है कि वह Liger X और X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग साल 2023 के मध्य तक शुरू करेगी, जबकि डिलीवरी इस साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कंपनी का लक्ष्य 2025 के मध्य तक इन दोपहिया वाहनों का निर्यात शुरू करना है। हालंकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमतों के खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक FAME-2 सब्सिडी लागू करने के बाद Liger X की कीमत लगभग 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।


बेहतर सेफ्टी का दावा
ईवी फर्म का दावा है कि इंडस्ट्री में पहली बार मिलने वाली यह टेक्नोलॉजी विश्व स्तर पर उपलब्ध किसी भी स्कूटर की तुलना में बेहतर राइडर सेफ्टी, कंफर्ट और सुविधा सुनिश्चित करेगी। ऑटो-बैलेंसिंग या सेल्फ-बैलेंसिंग टेक्नोलॉजी को सिर्फ एक बटन दबाकर कम स्पीड पर एक्टिव या डिएक्टिव किया जा सकता है। 
Trending Videos
Auto Expo 2023 Liger Mobility unveils world's first Auto Self Balancing electric scooters News in Hindi
Liger X and X+ Electric Scooters - फोटो : Liger
बैटरी और रेंज
Liger X और Liger X+ में एक लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। जिसके बारे में दावा किया जाता है कि इसे भारतीय मौसम की स्थिति के लिए विकसित किया गया है। बैटरी में एडवांस्ड एल्गोरिदम हैं जो थर्मल सेफ्टी और भविष्य के मेंटेनेंस को सुनिश्चित करते हैं। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप ने अभी तक स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह दावा किया है कि दोनों ईवी की स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। Liger X एक बार फुल चार्जिंग पर 60 किमी की ड्राइविंग रेंज का वादा करता है। जबकि Liger X + एक बार फुल चार्जिंग पर 100 किमी की रेंज देने का वादा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2023 Liger Mobility unveils world's first Auto Self Balancing electric scooters News in Hindi
Liger X and X+ Electric Scooters - फोटो : Liger
बैटरी चार्जिंग
Liger X में एक डिटैचेबल बैटरी पैक मिलता है जिसे तीन घंटे से कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। जबकि Liger X+ एक नॉन-डिटैचेबल बैटरी पैक के साथ आता है जिसे फुल चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे लगते हैं। निर्माता अतिरिक्त कीमत पर दोनों स्कूटरों के लिए फास्ट चार्जिंग ऑप्शन दे रहा है। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्सिंग बटन, लर्नर मोड और ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर भी हैं। 
Auto Expo 2023 Liger Mobility unveils world's first Auto Self Balancing electric scooters News in Hindi
Liger X and X+ Electric Scooters - फोटो : Liger
लुक और डिजाइन
इनके लुक और डिजाइन की बात करें तो, Liger X और Liger X+ में एक जैसा डिजाइन है जो रेट्रो थीम को मॉडर्न फीचर्स के साथ मिलाता है। स्कूटर में उल्टे डेल्टा आकार के एलईडी हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, एलईडी टेललाइट और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, एक फुल डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइडर और पिलर राइडर के लिए चौड़ी सीटें, चंकी ग्रैब रेल मिलता हैं। दोनों स्कूटर 4जी और GPS से लैस हैं। Liger X+ में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर मिलने का दावा किया गया है। ईवी निर्माता का दावा है कि इसके अलावा, यह सवार को स्कूटर के टीएफटी डिस्प्ले पर फोन कॉल चेक करने और मैसेज पढ़ने की सुविधा देगा। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 कलर ऑप्शंस में आते हैं। दोनों ईवी में दमदार टायर हैं जो अलॉय व्हील्स पर चलते हैं। 
विज्ञापन
Auto Expo 2023 Liger Mobility unveils world's first Auto Self Balancing electric scooters News in Hindi
Liger X and X+ Electric Scooters - फोटो : Liger
लिगर मोबिलिटी के सह-संस्थापक आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि स्टार्टअप शुरुआत में 2023 में 20,000 यूनिट्स की उत्पादन क्षमता देख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्पादन संख्या धीरे-धीरे बाद के दो वर्षों में सालाना 100,000 यूनिट्स की क्षमता तक बढ़ जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed