भारतीय कार निर्माता टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी नई कार टाटा कर्व को रिवील कर दिया है। टाटा कर्व के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार अविन्या और टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी रिवील किया है। कंपनी ने इसके साथ एक अन्य इलेक्ट्रिक कार टाटा सिएरा (Tata Sierra) को भी पेश किया है।
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में टाटा ने पेश कीं ये बेहतरीन कारें, जानें क्या है खास और कब होंगी लॉन्च
टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के सीएनजी वेरियंट को भी पेश किया है। टाटा की अल्ट्रोज और पंच में सीएनजी सिलेंडर का साइज छोटा करके 2 सिलेंडर दिए गए हैं जिससे इन कारों में बूट स्पेस काफी बड़ा हो गया। दोनों सिलेंडर को टायर की जगह फिक्स किया है और ऊपर समान रखने के लिए पूरा स्पेस मिलता है। दोनों कारों के साथ 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं।
Tata Curvv ICE कॉन्सेप्ट को 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया है। Tata Motorsने कहा कि आधिकारिक तौर पर 2024 में बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि टाटा कर्व एक मजबूत और स्थायित्व SUV है। टाटा कर्व को कूप के स्लीक डिजाइन में पेश किया गया है। कर्व कॉन्सेप्ट की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि वह अल्ट्रा-मॉडर्न टाटा कर्व के साथ स्मार्ट मोबिलिटी के एक नए युग का स्वागत करती है।
ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी नई कॉन्सेप्ट EV Tata Avinya की पहली झलक भी पेश की। कॉन्सेप्ट EV कंपनी के Gen 3 EV आर्किटेक्चर पर आधारित है और इसे कई हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है।
कंपनी ने पहली बार टाटा हैरियर एसयूवी का इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किया। इस कार को 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा हैरियर एसयूवी डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप से लैस होगी। यह सुरक्षा के लिए 360-डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ आएगी।