{"_id":"5ad5d6b94f1c1b46098b5087","slug":"auto-companies-too-bring-out-offers-on-akshay-tritya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीयाः ज्वैलरी के बाद कारों पर भी मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, कंपनियों ने निकाला खास ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अक्षय तृतीयाः ज्वैलरी के बाद कारों पर भी मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, कंपनियों ने निकाला खास ऑफर
Tue, 17 Apr 2018 04:43 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऑटो एक्सपो
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय तृतीया पर ज्यादातर लोग सोने, चांदी से बनी ज्वैलरी या फिर सिक्के खरीदने को शुभ मानते हैं। इस दिन ज्वैलर्स भी कई सारे ऑफर लेकर के आते हैं, ताकि उनकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। हालांकि इस अवसर को भुनाने में कार कंपनियां भी पीछे नहीं है। कार कंपनियों ने भी इस मौके पर कई खास ऑफर निकाल रखे हैं, जिनमें अच्छा कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति वैगनआर पर मिलेगा 30 हजार का डिस्काउंट
2 of 6
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति वैगनआर पर कंपनी 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट कंपनी वैगनआर के सीएनजी और एएमटी वेरिएंट पर मिल रहा है। इस वेरिएंट में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन है, जो 67 बीएचपी का पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
इन गाड़ियों पर भी मारुति दे रहा है कैश डिस्काउंट
3 of 6
मारुति अपनी दो सिडॉन कारों इग्निस और सियाज के डीजल मॉडल्स पर भी 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रहा है। हालांकि इन दोनों मॉडल्स के पेट्रोल वेरिएंट पर किसी तरह का कोई कैश डिस्काउंट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आई10, ईऑन पर कुल 35 हजार का डिस्काउंट
4 of 6
Hyundai Grand i10
ह्युंडई इंडिया भी अपनी दो गाड़ियों पर आई10 ग्रैंड और ईऑन पर कुल 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट का ऑफर लेकर के आई है। कंपनी गाड़ी की खरीद पर एक साल का फ्री इन्श्योरेंस भी दे रही है। ईऑन पर 20 हजार और आई10 ग्रैंड पर 15 हजार का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
विज्ञापन
केयूवी 100 पर महिंद्रा दे रहा है भारी भरकम डिस्काउंट
5 of 6
देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने केयूवी 100 के दो वेरिएंट पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट के6 और के8 वेरिएंट पर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।