{"_id":"5d626a1b8ebc3e01656e6d2c","slug":"best-bikes-for-heavy-traffic-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heavy Traffic में भी राइडिंग को आसान बनाती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत 33,000 रुपये से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Heavy Traffic में भी राइडिंग को आसान बनाती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत 33,000 रुपये से शुरू
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Best bikes for Heavy Traffic
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सुबह और शाम के समय शहरों में ट्रैफिक की समस्या सबसे ज्यादा तंग करती है। कई बार तो जाम इतना लम्बा हो जाता है कि बाइक चलाने में भी दिक्कत होने लगती है और अगर बाइक हैवी हो तो राइडर की हालात ही खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आपको रोजाना 60 किलोमीटर से ज्यादा बाइक चलानी पड़ती है तो यहां हम आपके लिए तीन ऐसी ही बाइक्स लेकर आये हैं जिन्हें आप हेवी ट्रैफिक में भी आसानी राइड कर पायेंगे।
Trending Videos
Bajaj CT100 B
2 of 4
Bajaj CT 100
बजाज ऑटो के पास इस समय हर सेगमेंट और कीमत के हिसाब से बाइक्स मौजूद हैं। रोजाना की जरूरत को पूरा करने के लिए कंपनी की CT100 B एक बेहद लोकप्रिय बाइक है। इस बाइक की कीमत 33,402 रुपये से शुरू होती है। इसमें 102cc का इंजन लगा है जों 7.9PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। इस बाइक को हमनें टेस्ट किया है और यह पाया कि हेवी ट्रैफिक में भी इसे राइड करना आसान है। इसका वजन 109kg है। इसका डिजाइन बेहद सिंपल है ऐसे में जो लोग स्टाइलिश और स्पोर्टी बाइक की चाहत रखते हैं उन्हें यह निराश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero HF Deluxe
3 of 4
Hero HF Deluxe i3S
हीरो की HF Delux अपनी फ्लैट सीट के लिए जानी जाती है। इसके हैंडल को कुछ इस तरफ से सेट किया हुआ है कि इसे राइड करते समय हाथों में दर्द नहीं होता। बाइक में बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है जो 6.15kw की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 4 स्पीड गियर है। इसका वजन 109 kg है। इसकी कीमत 38,900 रुपये से शुरू होती है। बाइक का डिजाइन साधारण है। छोटे कस्बों और गावों में HF Delux को काफी पसंद किया जाता है।
TVS Sport
4 of 4
TVS Sport
- फोटो : TVS
अपने 100cc बाइक सेगमेंट में यह सबसे स्पोर्टी बाइक है। इस पर हल्का सा झुक कर बैठना पड़ता है लेकिन वो आपको कोई दिक्कत नहीं होने देता। इसमें 99.77cc का इंजन दिया गया है जो 7.7bhp पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं। TVS स्पोर्ट का वजन 111 kg है। दिल्ली में इसकी कीमत 39,900 रुपये से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।