सब्सक्राइब करें

इस राजा के अंतिम संस्कार में खर्च हुए थे 600 करोड़ रुपये, प्रजा मानती थी भगवान राम का वंशज

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Descendant of lord ram 600 crore were spent in the funeral of Thailand king Bhumibol Adulyadej
थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदूल्यदेज - फोटो : Social media

अगर किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में 600 करोड़ रुपये खर्च हों तो जााहिर है वो कोई राजा ही होगा या कोई बहुत बड़ा अमीर। ऐसे ही एक राजा थे भूमिबोल अदूल्यादेज, जिनका राज थाईलैंड में चलता था। इनकी मौत 13 अक्टूबर, 2016 को हुई थी, लेकिन अंतिम संस्कार एक साल के बाद किया गया था। 

Trending Videos
Descendant of lord ram 600 crore were spent in the funeral of Thailand king Bhumibol Adulyadej
यहीं पर हुआ था राजा का अंतिम संस्कार - फोटो : Social media

दरअसल, थाईलैंड के इस राजा की मौत के बाद देश में एक साल का राष्ट्रीय शोक मनाया गया था। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हुई थीं। सोने जैसे चमकते 185 फुट ऊंचे श्मशान में भूमिबोल अदूल्यादेज का अंतिम संस्कार हुआ था, जिसमें करीब 600 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Descendant of lord ram 600 crore were spent in the funeral of Thailand king Bhumibol Adulyadej
राजा के शव को इसी रथ से ले जाया गया था श्मशान - फोटो : Social media

राजा के अंतिम संस्कार के लिए 500 मूर्तियां बनवाई गई थीं और बौद्ध परंपरा के अनुसार राजा का शव सोने के रथ पर रखकर श्मशान तक ले जाया गया था। महल से श्मशान तक की दो किलोमीटर की दूरी तीन घंटे में पूरी हुई थी। साथ ही उन्हें तोपों की सलामी भी दी गई थी। 

Descendant of lord ram 600 crore were spent in the funeral of Thailand king Bhumibol Adulyadej
थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदूल्यदेज - फोटो : Social media

माना जाता है कि राजा भूमिबोल अदूल्यादेज का अंतिम संस्कार दुनिया का सबसे महंगा अंतिम संस्कार था। पांच दिसंबर, 1927 को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में जन्मे भूमिबोल महज 18 साल की उम्र में थाईलैंड के राजा बन गए थे। 

विज्ञापन
Descendant of lord ram 600 crore were spent in the funeral of Thailand king Bhumibol Adulyadej
भूमिबोल अदूल्यदेज - फोटो : Social media

राजा भूमिबोल 200 साल पुराने चकरी राजवंश के नौवें राजा थे। वह दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले राजा के तौर पर जाने जाते थे। उन्हें 'राम नवम' के रूप में भी जाना जाता था। थाईलैंड के लोग उन्हें भगवान राम का वंशज मानते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed