सब्सक्राइब करें

चॉकलेट और चिकन से मिलती है स्टोक्स को ताकत! इंग्लैंड को जीत दिलाने के बाद खोला राज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Aug 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Ashes 2019: Ben Stokes revealed he gets energy after eating Nando's and chocolate bars
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

रविवार को हेडिंग्ले के लीड्स में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला गया जो रोमांचक तरीके से खत्म हुआ। बेन स्टोक्स की एतिहासिक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने हारे हुए मैच में आखिरी वक्त में ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से शिकस्त देकर जीत अपने नाम कर ली। 



इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताकर हीरो बनने वाले स्टोक्स ने एक बार फिर से टीम के लिए संकटमोचक बनें और अपनी पारी से सभी को हैरान कर दिया। 

Trending Videos
Ashes 2019: Ben Stokes revealed he gets energy after eating Nando's and chocolate bars
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

मैच की पहली पारी में 67 रन पर ढेर होने वाली इंग्लैंड ने 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 286 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। उस समय स्टोक्स 61 रन पर खेल रहे थे और उनका साथ देने के लिए आखिरी खिलाड़ी के रूप में जैक लीच उतरे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashes 2019: Ben Stokes revealed he gets energy after eating Nando's and chocolate bars
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

स्टोक्स (135*) ने हालांकि अंतिम बल्लेबाज के रूप में उतरे जैक लीच (01*) के साथ अंतिम विकेट के लिए 76 रन की अटूट साझेदारी करके इंग्लैंड को एतिहासिक जीत और पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी दिला दी।

स्टोक्स ने 219 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के मारे जबकि वहीं दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तीन मुख्य बल्लेबाजों का विकेट भी चटकाया था। 

Ashes 2019: Ben Stokes revealed he gets energy after eating Nando's and chocolate bars
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से जब यह पूछा गया कि उन्होंने रात को क्या किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पत्नी और बच्चे आए और वे 10 बजे मेरे होटल पहुंचे। मेरी पत्नी पास्ता खा रही थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल रात मुझे लगता है कि मैंने काफी नेंडोस (फ्राइड चिकन) और दो (चाकलेट) यार्की बिस्किट और किशमिश खाए। सुबह दो काफी पी।’’ 

विज्ञापन
Ashes 2019: Ben Stokes revealed he gets energy after eating Nando's and chocolate bars
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पारी के संदर्भ में इंग्लैंड के उप कप्तान ने कहा, ‘‘हमें पता था कि अगर हम यह मैच हार गए तो एशेज हाथ से निकल जाएगी। जब 11वें नंबर का बल्लेबाज उतरा तो हमें 70 रन (असल में 73) और बनाने थे। मुझे पता था कि मैच की स्थिति के अनुसार मुझे क्या करना है। मैं बस उस समय नर्वस हुआ या डरा जब हमें 10 से कम रन बनाने थे।’’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed