पहली कार का सपना पूरा करने के बाद जो दूसरी ख्वाहिश सेडान कार की होती है। एंट्री लेवल के बाद तुरंत सेडान खरीदना एक महंगा सौदा होता है, लेकिन वॉल्यूम बढ़ाने के लिए कंपनियों के बीच चल रही गलाकाट प्रतिस्पर्धा में ग्राहकों के मजे आ गए हैं। आइए आपको मिलवाते हैं 5 एसी सेडान कारों से जिनकी कीमत हैचबैक वाली है।
कम बजट में ले सेडान का मजा, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर मौजूदा समय में भारत में सबसे सस्ती सेडान कार है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.7 लाख रुपये है। कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने कार में 1047 सीसी का इंजन लगाया है, जो कार को 69 बीएचपी की ताकत प्रदान करता है। कार में 5 स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है। टाटा की माने को कार 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
शेवरोले सेल
शेवरोले की इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपये है। इस कार में कंपनी ने 1248 सीसी का इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कार को 74 बीएचपी की ताकत देता है। कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है। शेवरोले ने इस कार में 5 स्पीड यूनिट वाले मैन्यूअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी के अनुसार कार का माइलेज 22.1 किमी प्रति लीटर है।
फोर्ड एस्पायर
फोर्ड की एस्पायर एक बेहतरीन लुक वाली सेडान कार है। फोर्ड ने इस कार में 1499 सीसी के इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कार को 110.5 बीएचपी की ताकत प्रदान करता है। कार पेट्रोल व डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है। कार की शरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.4 लाख रुपये है। फोर्ड की माने तो कार 17.0 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कार में 5 स्पीड यूनिट का मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
टाटा जेस्ट
टाटा की इस सेडान कार की शुरूआती कीमत 5.24 लाख रुपये है। टाटा ने जेस्ट में 1248 सीसी के इंजन का दिया है, जो इसे 88.7 बीएचपी की ताकत प्रदान करता है। कार पेट्रोल व डीजल दोनों ही वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध है। टाटा के अनुसार कार 21.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कार में 5 स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है।