फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो लाख से कम कीमत में मिल रही है पुरानी Maruti WagonR, बची हैं चुनिंदा कारें

Sat, 31 Aug 2019 11:40 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 31 Aug 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Buy Maruti WagonR at just Rs 1.75 lakh only 135 cars are left hurry
Maruti Wagon R in true value - फोटो : Social

पुरानी कारों के बारे में हम लगातार आपको बताते आ रहे हैं। हमारी कोशिश यही है कि गाड़ियों के बारे में आपको सही जानकारियां दें। पिछले कुछ महीनों से कार बाजार बुरे दौर से गुजर रहा है। लोग नई कार खरीदने से कतरा रहे हैं ऐसे में गाड़ियों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो पुरानी कार को भी विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं।



यह भी पढ़े: भारत में इन कारों की मिलती है सबसे ज्यादा Re-Sale वैल्यू, खरीदना होगा फायदेमंद

 

कहां से खरीदें पुरानी कार

Buy Maruti WagonR at just Rs 1.75 lakh only 135 cars are left hurry
Second Hand Car

वैसे तो पुरानी कार खरीदने के लिए आपके पास कई सारे ऑप्शन हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या डाक्यूमेंट्स को लेकर आती है। ऐसे में किसी लोकल जगह से गाड़ी बिलकुल न खरीदें, यदि किसी जान-पहचान वाले से गाड़ी ले रहे हैं तो बात अलग है। पुरानी कार खरीदने के लिए आप महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, Droom, मारुति ट्रू वैल्यू और Hyundai के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े: भारत में इन कारों की मिलती है सबसे ज्यादा Re-Sale वैल्यू, खरीदना होगा फायदेमंद

1.75 लाख रुपये में मिल रही है मारुति की वैगन-आर

Buy Maruti WagonR at just Rs 1.75 lakh only 135 cars are left hurry
Maruti True Value WagonR - फोटो : Amar Ujala

मारुति भी पुरानी कारों में डील करती है और इसके शोरूम में आपको ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगन-आर और सिलेरियो जैसी पुरानी कारें मिल जाएंगी। मारुति इन कारों को खरीदने से पहले टेस्ट भी करती है। यहां पर पुरानी वैगन-आर की शुरुआती कीमत 1.75 लाख रुपये है और कंपनी का दावा है कि उसके पास 135 कारें बची हैं। कंपनी पुरानी गाड़ी खरीदने पर 1 साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री देती है। इसके अलावा पुरानी ऑल्टो की कीमत 1.50 लाख रुपये, पुरानी सिलेरियो 2.30 लाख रुपये और स्विफ्ट 2.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े: भारत में इन कारों की मिलती है सबसे ज्यादा Re-Sale वैल्यू, खरीदना होगा फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान  

Buy Maruti WagonR at just Rs 1.75 lakh only 135 cars are left hurry
used car
पुरानी कार खरीदने समय कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिये, ताकि किसी भी प्रकार का धोखा और नुकसान आपको न हो सके 
  • कार की सर्विस हिस्ट्री कार चेक करें, जिससे आपको कार के बारे में सारी डिटेल मिल जाएंगी।

  • कार खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें, इंश्योरेंस पेपर आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें।

  • कार जब देखने जायें तो अपने साथ एक मैकेनिक जरूर लेकर जाएं।
  • कार के सभी पार्ट्स बॉडी, पेंट, इंजन, दरवाजे, डिग्गी, हुड, लाइट, शीशे इत्यादि को बारीकी से जांच करें। 

  • कार खरीदते वक्त आरसी में लिखी डेट बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चरिंग डेट से भी मिला लें। 

  • कार चला कर जरूर देखें, ताकि पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर की सही कंडिशन का पता लगाया जा सके। 

यह भी पढ़ेंः Online कार बेचना हो सकता है खतरनाक, हो रहे हैं तरह-तरह के फ्रॉड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed