{"_id":"6177e91e1f747e133b18bae6","slug":"force-motors-starts-delivery-of-2021-gurkha-suv-rival-to-mahindra-thar-off-roader-suv-know-price-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Force Gurkha: नई दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी फोर्स गुरखा की डिलीवरी शुरू, Thar को देती है टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Force Gurkha: नई दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी फोर्स गुरखा की डिलीवरी शुरू, Thar को देती है टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 PM IST
सार
Force Motors (फोर्स मोटर्स) की आइकॉनिक ऑफ-रोडर एडवेंचर लाइफस्टाइल एसयूवी नई 2021 Gurkha (2021 गुरखा) ग्राहकों तक पहुंचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Force Gurkha 2021
- फोटो : Team-BHP
Force Motors (फोर्स मोटर्स) की आइकॉनिक ऑफ-रोडर एडवेंचर लाइफस्टाइल एसयूवी नई 2021 Gurkha (2021 गुरखा) ग्राहकों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। Mahindra Thar एसयूवी को टक्कर देने वाली ऑल-न्यू Gurkha एसयूवी की डिलीवरी देश भर में कई जगहों पर सोमवार से शुरू हो गई। 2021 फोर्स गुरखा को पिछले महीने के आखिर में 13.59 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। बेहद आकर्षक लुक और दमदार इंजन वाली इस ऑफ-रोडर एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी बुकिंग 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर कर सकते हैं।
Trending Videos
2021 Force Gurkha
- फोटो : Force Motors
एक्सटीरियर लुक
2021 गुरखा मर्सिडीज जी-वेगन के डिजाइन से प्रेरित है। अपने पिछले मॉडल की तुलना में नई गुरखा को कई अपग्रेड मिले हैं। नई 2021 फोर्स गोरखा फॉर्वर्ड फेसिंग रियर सीट्स के साथ आती है। इस कॉम्पैक्ट ऑफ-रोड एसयूवी में 500-लीटर से ज्यादा का बूट स्पेस मिलता है। नई कार के डिजाइन में हुए कुछ अहम बदलानों की बात करें तो इसमें सर्कुलर बाइ-एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में नई फ्रंट ग्रिल, नए फॉग लैंप, एक क्लैमशेल बोनट, भारी ब्लैक क्लैडिंग से ढके हुए बड़े व्हील आर्च, नए डिजाइन किए गए 16-इंच के अलॉय व्हील, कार की छत पर लगा हुआ लगेज कैरियर, नए टेललैंप और टेलगेट पर एक सीढ़ी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

- फोटो : For Reference Only
इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के केबिन और फीचर्स की बात करें तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी और नेविगेशन को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग कॉलम, सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वैरिएबल इंटरमिटेंट स्पीड फ्रंट वाइपर, कॉर्नरिंग लैंप, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और वाइपर के साथ सिंगल पीस रियर डोर जैसे फीचर्स और एक नया ब्लैक इंटीरियर मिलता है।

- फोटो : Facebook/VikramKanwar
इंजन और पावर
कंपनी ने अपनी नई 2021 फोर्स गुरखा को ज्यादा रफ एंड टफ स्टाइल, अपडेटेड इंटीरियर्स और बीएस-6 मानकों वाले डीजल इंजन के साथ उतारा है। नई फोर्स गुरखा बीएस6 एसयूवी में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 1400 rpm से 2400 rpm के बीच 89 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ हाइड्रोलिक रूप से एक्टिव क्लच और केबल शिफ्ट के साथ 5-स्पीड मर्सिडीज जी-28 गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन AWD (ऑल-व्हील-ड्राइव) सिस्टम और लो-रेंज ट्रांसफर केस के साथ फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ आता है।

सस्पेंशन और टायर
एडवेंचर के शौकीनों को उत्साहित करने के लिए इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा। एसयूवी के खास हाईलाइट्स में से एक में इसका इंडीपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन और पीछे की तरफ एक रिजिड एक्सल शामिल है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 16-इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है।