{"_id":"61769ac36825de5c381dd9ee","slug":"ola-electric-launches-its-first-hypercharger-for-charging-its-electric-s1-scooter-ahead-of-test-rides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter: टेस्ट राइड से पहले ओला इलेक्ट्रिक ने अपना पहला हाइपरचार्जर किया लॉन्च, 18 मिनट में 50 फीसदी तक होगी चार्जिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter: टेस्ट राइड से पहले ओला इलेक्ट्रिक ने अपना पहला हाइपरचार्जर किया लॉन्च, 18 मिनट में 50 फीसदी तक होगी चार्जिंग
Wed, 27 Oct 2021 12:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:59 PM IST
सार
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने 10 नवंबर को टेस्ट राइड की शुरुआत से पहले अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : Ola Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने पीले रंग के एस1 ई-स्कूटर की तस्वीरें साझा की जिसे हाइपरचार्जर से चार्ज किया जा रहा है। जो ग्राहक ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इच्छुक हैं लेकिन इसे खरीदने से पहले इसका टेस्ट राइड लेना चाहते हैं, उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ओला इलेक्ट्रिक 10 नवंबर को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड शुरू करने जा रही है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : Ola Electric
जल्द शुरू होगी डिलीवरी
कंपनी ने अपने पहले हाइपरचार्जर को ओला इलेक्ट्रिक S1 और S1 प्रो स्कूटरों के लिए टेस्ट राइड की शुरुआत से कुछ दिन पहले रोल आउट किया है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और हाइपरचार्जर दोनों को 15 अगस्त को लॉन्च किया था। कंपनी की योजना अगले महीने से ई-स्कूटर की डिलीवरी शुरू करने की भी है।

जल्द दोबारा खुलेगी बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स एस1 और एस1 प्रो को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने इन दोनों स्कूटर की लॉन्चिंग के एक महीने बाद दो दिनों के लिए इनकी बुकिंग खोली थी। कंपनी ने बताया कि उसने सिर्फ दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन कारोबार कर लिया। कंपनी को पहले 24 घंटे में ही 600 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल हो गई थी। अब इन स्कूटर्स की बुकिंग का दूसरा चरण दिवाली से ठीक पहले एक नवंबर को शुरू होने जा रहा है।

ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।

बैटरी और चार्जिंग
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए।