सब्सक्राइब करें

महज 9999 रुपये की EMI में घर ले जाओ Toyota की Innova Crysta, कंपनी दे रही है धांसू ऑफर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 12 Jul 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Get an offer to buy Toyota Innova Crysta at an EMI of just Rs 9999 this month
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota

कोरोना काल में अगर आप अपने परिवार के लिए एक बड़ी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर मौका साबित हो सकता है। ग्राहकों को रिझाने के लिए टोयोटा (Toyota) अपनी चुनिंदा कारों पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। इनमें एक्सचेंज बोनस से लेकर ईएमआई ऑफर तक शामिल है। लेकिन आज हम आपको जिस ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, उस पर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल Toyota अपनी सबसे लोकप्रिय कारों में से एक Innova Crysta पर शानदार ऑफर दे रही है। इस कार के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.44 लाख रुपये है।

Trending Videos
Get an offer to buy Toyota Innova Crysta at an EMI of just Rs 9999 this month
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota

क्या है ऑफर?

Toyota की Innova Crysta एक एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) है। इसमें एक साथ सात लोग बैठ सकते हैं। कंपनी इस कार पर 9999 रुपये का ईएमआई ऑफर दे रही है। इसके अलावा इस कार की खरीद पर आपको एक्सचेंज बोनस का भी ऑफर मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है। वहीं, इस कार को खरीदने से पहले पास के डीलरशिप पर जाकर इस गाड़ी पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में अच्छे से पता लगा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Get an offer to buy Toyota Innova Crysta at an EMI of just Rs 9999 this month
Toyota Innova Crysta - फोटो : Social Media

इंजन 

Toyota Innova Crysta में गैसोलीन, 4- इनलाइन सिलिंडर, DOHC, 16-वाल्व, ड्यूल वीवीटीVVT, बीएस-6 इंजन दिया गया है।

परफॉर्मेंस 

Toyota Innova Crysta का इंजन 5200 आरपीएम पर 166 PS की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 245 NM का टॉर्क जेनरेट करता है।

Get an offer to buy Toyota Innova Crysta at an EMI of just Rs 9999 this month
2019 Toyota Innova Crysta interior

सस्पेंशन

Toyota की Innova Crysta के फ्रंट में डबल विशबॉन के साथ टॉरशन बार सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ 4-लिंक सस्पेंशन दिया है। 

ब्रेकिंग

Toyota Innova Crysta के फ्रंट में डिस्क ब्रेक जिया है। वहीं, इसके रियर में ट्रेलिंग ड्रम ब्रेक दिया है।

विज्ञापन
Get an offer to buy Toyota Innova Crysta at an EMI of just Rs 9999 this month
Toyota Innova Crysta rear seats

डायमेंशन

इसकी लंबाई 4.735 मीटर, चौड़ाई 1.830 मीटर और ऊंचाई 1.795 मीटर है। इसका व्हीलबेस 2.750 मीटर है।

फ्यूल क्षमता

इसमें 65 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed