{"_id":"5dc409138ebc3e5b2a71b88d","slug":"hyundai-kona-rivals-mg-motors-mg-zs-electric-suv-could-be-launched-on-december-5-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में लॉन्च हो रही है MG Motors की इलेक्ट्रिक SUV, फुल चार्जिंग में चलेगी 300 किमी!","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दिसंबर में लॉन्च हो रही है MG Motors की इलेक्ट्रिक SUV, फुल चार्जिंग में चलेगी 300 किमी!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
MG ZS Electric
- फोटो : MG Motors
Link Copied
MG Motors अगले महीने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। MG ZS पर बेस्ड एमजी मोटर्स की नई एसयूवी ZS EV को खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं इसकी टक्कर Hyundai Kona इलेक्ट्रिक से होगी। कंपनी ने हाल ही में अपनी एसयूवी को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया है और एक टीजर भी जारी किया है।
Trending Videos
पांच दिसंबर को लॉन्च!
2 of 5
MG ZS Electric White
- फोटो : MG Motors
रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी मोटर्स अपनी ZS EV क्रॉसओवर एसयूवी को इस साल पांच दिसंबर को लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसकी डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू होगी। चीन की SIAC मोटर कॉर्प के आधिपत्य वाली ब्रिटिश कंपनी मॉरिस गैराज मोटर्स यानी एमजी मोटर्स ने इससे पहले ब्रिटेन में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की थी। वहां लॉन्च एसयूवी में जिसमें पहली बार एमजी पायलट ड्राइवर असिस्टेंस सूट, रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, साथ ही, ग्राहकों को स्ट्रेस फ्री ड्राइविंग का अनुभव देने के लिये एमजी पायलट फीचर में एडवांस इमरजेंसी ब्रैकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीपिंग असिस्ट और अडप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिये गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
141 बीएचपी की पावर और 353 एनएम का टॉर्क
3 of 5
MG ZS Electric India
- फोटो : MG Motors
उम्मीद जताई जा रही है कि फाइव सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV में 44.5 किलोवॉट की लीथियम-आयन फ्रंट एक्स्ले माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आ सकती है, जो 141 बीएचपी की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें लेटेस्ट रेस्पॉन्सिव 8-इंच कलर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें सैटेलाइट नेविगेशन, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग और डीएबी रेडियो का फीचर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा रेन सेंसिग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्लाइमेट कंट्रोल, अलॉय व्हील्स और ओटीए अपडेट्स जैसे फीचर होने की भी उम्मीद है।
40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज
4 of 5
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : Social
एमजी ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS पर सात साल की वारंटी भी ऑफर कर सकती है। वहीं यह सिंगल चार्ज में 300 किमी तक की दूरी तय करेगी। इस बैटरी पैक को एमजी गीगाफैक्टरी में बनाया गया है, जो हर साल 3 लाख से ज्यादा बैटरियां बना सकती हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि 50 kW डीसी चार्जर से यह मात्र 40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, तो वहीं 7 kW चार्जर से चार्ज होने में सात घंटे लगेंगे।
विज्ञापन
कीमत 20 से 23 लाख रुपये तक!
5 of 5
MG eZS Electric SUV Launch
- फोटो : MG Motors
कंपनी इसकी कीमत 20 से 23 लाख रुपये के बीच रख सकती है। वहीं ब्रिटेन में 21,495 पाउंड यानी 18.38 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इससे पहले भारत में ह्यूंदै ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना लॉन्च की थी, जो सिंगल चार्ज में 452 किमी की दूरी तय कर सकती है। ह्यूंदै कोना की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 25.30 लाख रुपये रखी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।