फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में बनी Kia Sonet का दुनिया ने किया दीदार, Hyundai Venue और Vitara Brezza से होगा जबरदस्त मुकाबला

Sat, 08 Aug 2020 10:21 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 08 Aug 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Kia Motors unveiled its made in india sub compact suv kia sonet, know its features
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

Kia Motors (किया मोटर्स) ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा हटा दिया है। लंबे इंतजार के बाद Kia ने शुक्रवार को इसका ग्लोबल प्रीमियर कर दिया। कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था।इसका प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है। लॉन्च होने के बाद Kia Sonet भारतीय बाजार में Hyundai Venue से लेकर Maruti Suzuki की Vitara Brezza और Mahindra XUV300 को कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Sonet को त्योहारी सीजन के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है।



सबसे खास बात यहां यह है कि Kia Sonet को भारत में बनाया जाएगा और दुनिया के कई देशों में एक्सपोर्ट (नियार्त) किया जाएगा।

Kia Motors unveiled its made in india sub compact suv kia sonet, know its features
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

Kia Sonet का लुक 


Kia ने इसमें एलईडी हेड लाइट्स (जिसे कंपनी क्राउन ज्वेल कहती है) के साथ एलईडी डीआरएल दिया है, जो साइड इंडीकेटर्स से इंटीग्रेटेड है। इसमें टर्बो शेप्स फ्रंट सिक्ड प्लेट्स दिए गए हैं। Kia Seltos की तरह ही कंपनी अपनी नई Sonet को GT Line और Tech Line दोनों में लॉन्च कर सकती है। GT Line कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को स्पोर्टी लुक देगी। इस नई कार को रेड कलर का एक्सेंट दिया गया है।

 
Kia Motors unveiled its made in india sub compact suv kia sonet, know its features
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

फीचर्स


Kia Sonet में बोस का सात स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस एसयूवी को मॉर्डन और डायनैमिक अपील दिया गया है। इसमें 10.25-इंच का HD स्क्रीन दिया गया है। इसका डैशबोर्ड काफी हद तक Seltos की तरह होगा, जिसमें ग्राहकों को यूवीओ कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा। इसमें ग्राहको को लाइव ट्रैफिक इंफॉर्मेशन के साथ ओवर-द-एयर (OTA) मैप अपडेट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Motors unveiled its made in india sub compact suv kia sonet, know its features
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

परफॉर्मेंस


Kia Sonet भारतीय बाजार में दो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इनमें रिफाइंड स्मार्टस्ट्रीम 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड 1.0-लीटर टर्बो GDi इंजन शामिल होगा। कंपनी इसे डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है। 

ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड iMT (क्लच-लेस ट्रांसमिशन) का विकल्प भी मिलेगा। बता दें कि Hyundai ने इस जुलाई महीने में iMT से लैस अपनी Venue को लॉन्च किया था। इसके अलावा Kia Sonet में ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT चुनने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
Kia Motors unveiled its made in india sub compact suv kia sonet, know its features
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

सेफ्टी फीचर्स 


सुरक्षा के लिए Kia Sonet में छह एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ऑटो हेड लाइट्स, ब्रेक असिस्ट (BA), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स मिलेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed