मारुति-सुजूकी कारों की बिक्री के मामले में अब भी टॉप पर है। कंपनी सेल्स के इस मोमेंटम को बीएस6 उत्सर्जन मानक वाली कारों के मामले में भी बनाए रखना चाहती है। यही कारण है कि मारुति-सुजूकी ने अपनी बीएस6 मानक वाली कुछ कारों पर अभी से 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की है।
{"_id":"5dd611a18ebc3e54c435d26f","slug":"maruti-suzuki-arena-cars-up-to-rs-60000-off-on-bs6-compliant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki दे रही BS6 वाली कारों पर 60 हजार तक डिस्काउंट, छोटी फैमिली के लिए बड़ी बचत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki दे रही BS6 वाली कारों पर 60 हजार तक डिस्काउंट, छोटी फैमिली के लिए बड़ी बचत
Thu, 21 Nov 2019 10:57 AM IST
योगेश साहू
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
maruti Suzuki Alto 800
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki Alto 800
Maruti Suzuki Alto
- इस कार को पहले अल्टो 800 के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में इसके डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है, जिसके बाद इसके नाम में सिर्फ अल्टो शब्द रह गया है। इस अपडेटेड अल्टो में ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सभी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर साइड में एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल है।
- सबसे खास बात यह है कि इसका तीन सिलेंडर वाला सबसे बेसिक हैचबैक वेरिएंट भी बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आ रहा है। इसमें 796सीसी पेट्रोल इंजन लगा है, जो 48 एचपी की पावर और 69 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। बीएस6 मानक वाली इस कार पेट्रोल पर डीलर्स पूरे देश में 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट और अन्य लाभ दे रहे हैं।
Maruti suzuki dzire
Maruti Suzuki Dzire
- तीसरी पीढ़ी की Dzire एक कॉम्पैक्ट सेडान है, जिसे साल 2017 में कंपनी ने बाजार में पेश किया था। यह अपने खास उपभोक्ता वर्ग को ध्यान में रखकर काफी बेहतर तरीके से डिजाइन की गई थी। इसमें काफी अच्छा केबिन स्पेस है। हालांकि बीती जुलाई में मारुति-सुजूकी ने Dzire को अतिरिक्त सुरक्षा उपकरणों के साथ अपडेट किया है।
- कंपनी अब इसका 83एचपी पावर और बीएस6 मानक वाला वर्जन बेच रही है। इसमें 1.2 लीटर के12बी पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी इस पेट्रोल कार पर 55 हजार रुपये तक की छूट और अन्य लाभ दे रही है। बता दें कि कंपनी ने इसके डीजल इंजन को बीएस6 मानक के अनुरूप अपग्रेड नहीं किया है, साथ ही इसकी बिक्री 2020 की शुरूआत से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2018 Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift
- मारुति सुजूकी की स्विफ्ट भी तीसरी पीढ़ी की सबसे पॉप्युलर हैचबैक कारों में शुमार है। इसके बीएस6 मानक वाले पेट्रोल वर्जन पर भी कंपनी 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट और अन्य लाभ दे रही है। इसमें भी सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया गया है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 83एचपी और 113एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
New Maruti Wagon r 2019
Maruti Suzuki Wagon R
- कंपनी अपनी हैचबैक कार Wagon R पर भी ऑफर दे रही है। इसका नया मॉडल साल 2019 की शुरूआत में ही आ गया था, जो काफी स्टाइलिश और बेहतर लुक वाला था। कंपनी ने इसे बीएस6 मानक के अनुरूप बनाकर बाजार में उतारा है।
- इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गेयर बॉक्स का ऑप्शन है। कंपनी इस कार पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट और अन्य लाभ दे रही है।
यह भी पढ़ें: क्या BS-6 मानक भारत में 80 फीसदी तक कम करेगा प्रदूषण?
यह भी पढ़ें: X-ray में ऐसी दिखती है अल्ट्रावॉयलेट F77, देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़ें: भारत में मौजूद इन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 2019 में जमाई धाक, देखें टॉप 10