{"_id":"5e9d9f338ebc3ed5575d0cc2","slug":"maruti-suzuki-diesel-engine-car-maruti-suzuki-cars-mileage-and-price-maruti-suzuki-petrol-cars-mileage-swift-dzire-ertiga-vitara-brezza-s-cross-baleno-ciaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki ने बंद किए अपने कई मॉडल्स, ये कार देती थीं ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki ने बंद किए अपने कई मॉडल्स, ये कार देती थीं ज्यादा माइलेज
Mon, 20 Apr 2020 06:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई कार खरीदने से पहले ग्राहक गाड़ी के परफॉर्मेंस से लेकर कई मानकों को ध्यान में रखता है। लेकिन इन सबमें जिस बिंदु को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है वो है गाड़ी का माइलेज। भारत में ईंधन इकॉनोमी एक बड़ा मानक है जो गाड़ी की बिक्री को प्रभावित करता है। इस लिहाज से Maruti Suzuki की गाड़ियों को ग्राहकों के पसंद करने के पीछे की बड़ी वजह माइलजे भी है। लेकिन मारुति सुजुकी ने ज्यादा माइलेज वाले अपने कई मॉडल्स को अप्रैल के महीने में बंद कर दिया है।
Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
Maruti Swift
सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट की लोकप्रिय कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध थी। स्विफ्ट डीजल वेरिएंट में 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता था। अब Swift सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलती है। सुजुकी की यह लोकप्रिय कार 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Swift पेट्रोल की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी अब करीब 7 किलोमीटर ज्यादा माइलेज देने वाली Swift डीजल अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Social Media
Vitara Brezza
सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी की Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Brezza के मैन्युअल ट्रांसमिशन में 17.03 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। हालांकि फरवरी 2020 से पहले तक Brezza सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध थी। इसका माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर था। यानी अब करीब 6 किलोमीटर ज्यादा माइलेज देने वाली Vitara Brezza का डीजल वेरिएंट उपलब्ध नहीं होगा।

Maruti Dzire
Maruti Dzire
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में काफी लोकप्रिय सुजुकी की Maruti Dzire (मारुति डिजायर) भी पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध थी। Dzire डीजल वेरिएंट 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती थी। हालांकि अब यह कार सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। मारुति ने कुछ दिनों पहले डिजायर का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। Maruti Dzire पेट्रोल के मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर का माइलजे मिलता है, वहीं AMT ट्रांसमिशन का माइलेज 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर है। Dzire कार की कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी अब करीब 4 किलोमीटर ज्यादा माइलेज देने वाली Dzire का डीजल वेरिएंट नहीं मिलेगा।

Baleno
- फोटो : google
Maruti Baleno
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कार Baleno (बलेनो) 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। फिलहाल बलेनो 1.2-लीटर इंजन में मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 20.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं यह कार CVT ट्रांसमिशन के साथ 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, स्मार्ट हाइब्रिड इंजन मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। Baleno की शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये है। हालांकि Baleno का डीजल वेरिएंट बंद हो गया जो 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती थी।