{"_id":"58f9d4434f1c1b91338b46ec","slug":"maruti-swift-dzire-see-its-specification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसी होगी मारूति की नई डिजायर, तस्वीरों में देखें कार का डिजाइन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऐसी होगी मारूति की नई डिजायर, तस्वीरों में देखें कार का डिजाइन
Mon, 24 Apr 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 24 Apr 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारूति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर के नए वेरिएंट का टीजर लॉन्च किया है। वैसे खबरें तो ये है कि कंपनी ने इस कार को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। कंपनी ने कार के डिजाइन में काफी बदलाव किया है। उम्मीद है कि कंपनी नई कार को डिजायर फेसलिफ्ट के नाम से मई या जुन के अंत तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके साथ-साथ नई स्विफ्ट पर भी काम कर रही है, जिसे मारूति अगले ऑटो एक्सपो तक लॉन्च करेगी। कंपनी ने कार के फ्रंट बंपर और रियर बंपर में थोड़ा बदलाव किया है। मारूति के कुछ डीलर्स ने अनाधिकारिक तौर पर इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
2 of 5
- फोटो : autocarindia
डिजायर के डिजाइन की बात करें तो इसमें बहुत हद तक 2018 में लॉन्च होने वाली स्विफ्ट की झलक दिखाई देती है। कार में कॉमन बोनट, हेडलैंप और फ्रंट फेंडर होगें। वहीं कार के बंपर में कुछ अंतर जरूर नजर आएगा।
3 of 5
एक्सटीरियर के साथ-साथ कार का कैबिन भी बहुत हद तक कॉमन रहेगा। नई डिजायर में डैसबोर्ड और सीट पहले जैसी ही दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार का डैसबोर्ड नई स्विफ्ट के जैसा होगा। कार को प्रीमियम लुक देने के लिए गाडी़ की स्टेयरिंग में कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साथ ही डिजायर में एलॉय व्हील, स्मार्टप्ले टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेंट कंट्रोल और प्रोजेक्टर हेड लैंप भी मौजूद है। नई डिजायर को मौजूदा कार के प्लेटफॉर्म पर ही विकसित किया गया है। हमें उम्मीद थी कंपनी नई डिजायर को बलेनो के प्लेटफॉर्म पर विकसित करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
नई डिजायर में 1.2 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का डीडीआईएस डीजल इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजनों के साथ 5-स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। साथ ही ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया जा सकता है। नई डिजायर को कंपनी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के साथ-साथ सीएनजी के विकल्प के साथ ही लॉन्च कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।