{"_id":"5f3e7055026b683b0c17e16b","slug":"mercedes-benz-cars-may-be-expensive-in-india-company-is-evaluating-the-price-hike-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz की कारें भारत में हो सकती हैं महंगी, कंपनी दाम बढ़ाने पर कर रही विचार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mercedes-Benz की कारें भारत में हो सकती हैं महंगी, कंपनी दाम बढ़ाने पर कर रही विचार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift
- फोटो : Mercedes-Benz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) भारतीय बाजार में अपनी कारों की कीमत में इजाफा कर सकती है। पिछले कुछ महीनों में मुद्रा में भारी उतार-चढ़ाव के असर की भरपाई के लिए Mercedes-Benz ऐसे कदम उठाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। Mercedes-Benz की प्रतिद्वंदी Audi (ऑडी) भी ऐसा ही कदम उठाने पर विचार कर रही है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए अभी कोई समय-सीमा तय नहीं की है।
2 of 5
Mercedes-Benz A-class
- फोटो : For Reference Only
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, "पिछले छह महीनों से करेंसी में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसे देखते हुए हम जल्द ही अपने प्रोडक्ट रेंज में कीमतों में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कीमतें बढ़ाने का न तो सटीक समय बताया, न ही यह जानकारी दी कि इसमें कितनी और किस रेंज में बढ़ोतरी होगी।
3 of 5
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift
- फोटो : Mercedes-Benz
गौरतलब है कि फरवरी में यूरो के मुकाबले रुपये में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। फरवरी में एक यूरो की कीमत 79 रुपये थी जो अगस्त में घटकर 87 रुपये प्रति यूरो हो गई। इसने कंपनी की लागत मूल्य में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mercedes-Benz C-class
- फोटो : For Reference Only
वर्तमान में भारत में मर्सिडीज-बेंज इंडिया लग्जरी कारें बेचती है। इसकी शुरुआत C-class (सी-क्लास) से होती है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपये है। जबकि AMG GT Coupe (एएमजी जीटी कूप) मॉडल की कीमत 2.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
2020 Mercedes-AMG GT R
- फोटो : For Reference Only
वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में जब ऑडी से सवाल किया गया तो कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इसका मूल्यांकन किया जा रहा है। लेकिन, इसके लिए कोई समयसीमा नहीं तय की गई है। हालांकि, Tata Motors (टाटा मोटर्स) के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR) (जेएलआर) ने साफ कहा कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।