{"_id":"5f0c19635abce22e2d6351fd","slug":"mg-hector-plus-launch-in-india-mg-hector-plus-6-seater-price-in-india-mg-hector-plus-6-seater-interior-mg-hector-plus-specifications-mg-hector-plus-variants-mg-hector-plus-features-mg-motor-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Hector Plus 6-सीटर एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, 13 अगस्त तक है सस्ती, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Hector Plus 6-सीटर एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, 13 अगस्त तक है सस्ती, जानें कीमत और फीचर्स
Mon, 13 Jul 2020 09:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
MG Hector Plus
- फोटो : MG Motor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो 2020 में Hector Plus (हेक्टर प्लस) को पेश किए जाने के बाद, MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित 6-सीटर एसयूवी को भारत में 13.48 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर दिया। एमजी का कहना है कि यह एक इंट्रोडक्ट्री कीमत है जो सिर्फ 13 अगस्त तक ही उपलब्ध है, इसके बाद इस कार की कीमत 50,000 तक बढ़ा दी जाएगी। हेक्टर प्लस की लॉन्चिंग के बाद, एमजी अब जल्द ही टोयोटा फॉर्च्यूनर के टक्कर में अपनी नई एसयूवी Gloster (ग्लोस्टर) को पेश करने की तैयारी में जुट जाएगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसका टीजर पहले ही जारी कर दिया है।
MG Hector Plus
- फोटो : MG Motor
नई हेक्टर प्लस में सामान्य 5-सीटर हेक्टर एसयूवी में इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस एसयूवी की बिक्री पहले 2020 की पहली छमाही से शुरू हो जानी थी लेकिन महामारी संकट के कारण इसकी लॉन्च में देरी हुई। यह कंपनी के सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector का ज्याद स्पेशियस वर्जन है।
MG Hector Plus
- फोटो : Social Media
डिजाइन
एमजी हेक्टर प्लस देखने में हेक्टर के जैसी ही लगती है। हालांकि नई एमजी हेक्टर प्लस में खासकर फ्रंट में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक हेक्टर से थोड़ा अलग हो जाता है। नई हेक्टर प्लस के लुक की बात करें तो, इसमें नई चमकदार ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसे स्लीक लुक वाली एलईडी डीआरएलएस का साथ मिलता है। इसके अलावा, इसमें नए हेडलैम्प्स दिए गए हैं जो इसे और आकर्षक और क्लासी लुक देता है। इसके साथ ही इसमें नए बंपर, नए फ्रंट-फ्लोटिंग टर्न इंडिकेटर्स, नए टेल लैंप और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स भी दिए गए हैं।

Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : Social Media
फीचर्स
नई हेक्टर प्लस के बाहरी लुक और डिजाइन में कॉस्मैटिक बदलाव के अलावा, इसके इंटीरियर में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसमें मिलने वाला 6 सीटों वाला सेटअप है, जिसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस सीट्स को झुकाया जा सकता है और आगे-पीछे भी किया जा सकता है। इस एसयूवी को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री और बेज हेडलाइनर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें एक नया डैशबोर्ड, तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए एयर वेंट, रियर एसी वेंट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और भी बहुत कुछ मिलता है।

Hector Plus
- फोटो : MG Motor
स्मार्ट स्वाइप फीचर
हेक्टर प्लस में एक स्मार्ट स्वाइप फीचर मिलता है जो यूजर द्वारा रियर बंपर के नीचे पैर को घुमाने पर अपने आप बूट खुल जाता है। इसमें 55 से ज्यादा इंटरनेट कनेक्टिविटी फीचर भी मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से हेक्टर प्लस में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड फंक्शन और बहुत कुछ दिया गया है। कुल मिलाकर इसमें 25 से स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।