सब्सक्राइब करें

Ola Electric: अमेरिका में भी मिलेगा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, सीईओ भाविश ने कही यह बात, जानें स्कूटर की खासियतें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter export Ola CEO Bhavish Aggarwal confirmed Ola Electric S1 scooter to be shipped to US from early 2022
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Export : Ola Electric S1 scooter (ओला इलेक्ट्रिक एस1 स्कूटर) ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी धूम मचा रखी है। लेकिन कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। ओला ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro को भारत में 15 अगस्त को लॉन्च किया है। कंपनी इसी महीने इसकी बिक्री भी शुरू करने वाली है। इसके साथ ही ओला जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्यात भी शुरू करने वाली है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने पुष्टि की है कि अमेरिका में शिपिंग 2022 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

बता दें कि तमिल नाडु में ओला इलेक्ट्रिक का प्लांट इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दुनिया में सबसे बड़ा कारखाना है। ओला इलेक्ट्रिक फैक्ट्री का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और उत्पादन स्थानीय मांग को पूरा करेगा। इस प्लांट में शुरुआत में हर साल दो मिलियन (20 लाख) यूनिट्स का उत्पादन किया जाएगा। लेकिन जब प्लांट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा तो, यह हर साल 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट्स तैयार करने में सक्षम होगा। 
Trending Videos
Ola Electric Scooter export Ola CEO Bhavish Aggarwal confirmed Ola Electric S1 scooter to be shipped to US from early 2022
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
अग्रवाल ने एक ट्विटर यूजर को जवाब में पुष्टि की है कि ओला ई-स्कूटर का निर्यात जल्द होगा।  कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली में यह कब उपलब्ध होगा, इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने लिखा, "हां जल्द ही! हम अगले साल की शुरुआत में इसकी शिपिंग अमेरिका करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric Scooter export Ola CEO Bhavish Aggarwal confirmed Ola Electric S1 scooter to be shipped to US from early 2022
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है। हाल के दिनों में, कई राज्य सरकारों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी-अपनी सब्सिडी का एलान किया है। संबंधित राज्यों के सब्सिडी लाभों और केंद्र सरकारों द्वारा पेश की जाने वाली FAME-II योजना को लागू करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें सस्ती होंगी। यह हम आपको बता रहे हैं सब्सिडी के बाद यह ई-स्कूटर किस राज्य में कितना सस्ता मिलेगा। 

देशभर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की फुल प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम, राज्यों और FAME-II सब्सिडी के बाद):
 
राज्य S1 की कीमत (रुपये) S1 Pro की कीमत (रुपये)
गुजरात 79,999 1,09,999
दिल्ली 85,099 1,10,149
महाराष्ट्र 94,999 1,24,999
राजस्थान 89,968 1,19,138
अन्य राज्य 99,999 1,29,999
Ola Electric Scooter export Ola CEO Bhavish Aggarwal confirmed Ola Electric S1 scooter to be shipped to US from early 2022
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक ने कई बैंकों के साथ साझेदारी की है जो उपभोक्ताओं के लिए ईएमआई ऑप्शन पेश करेंगे। ईवी निर्माता का दावा है कि ईएमआई विकल्प 2,999 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले कुछ हफ्तों से 499 रुपये में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसे 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा रही है। 
विज्ञापन
Ola Electric Scooter export Ola CEO Bhavish Aggarwal confirmed Ola Electric S1 scooter to be shipped to US from early 2022
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
बैटरी और रेंज
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। Ola S1 Pro  एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी की रेंज का दावा करता है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed