फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Revolt RV 400 और Revolt RV 300 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, सिर्फ 2,999 में घर ले जाइये

Wed, 28 Aug 2019 05:31 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 28 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Revolt RV 400 and RV300 Electric Motorcycle Launched Payment Plans Start At Rs. 2999
Revolt RV400 and RV300 - फोटो : Social

Revolt ने भारत में आज अपनी दो नई इलेक्ट्रिक बाइक्स Revolt RV 400 और Revolt RV 300 को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इन बाइक्स को यूनीक पेमेंट प्लान के साथ बाजार में उतारा है। आइये जानते हैं इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और पेमेंट प्लान्स

2,999 रुपये में ले जाओ बाइक

Revolt RV 400 and RV300 Electric Motorcycle Launched Payment Plans Start At Rs. 2999
Revolt RV 400 - फोटो : Revolt

यूनीक पेमेंट प्लान के तहत RV 400 के शुरुआती मॉडल के लिए ग्राहक को हर महीने 3,499 रुपये और टॉप मॉडल के लिए 3,999 रुपये देने होंगे। जबकि  RV 300 के लिए 2,999 रुपये हर महीने देने होंगे। ये पेमेंट सिर्फ 37 महीने तक देनी होगी। कंपनी के मुतबिक ग्राहकों को कोई डाउन पेमेंट नहीं देना होगा और यह रेंटल या लीज प्लान नहीं है, बल्कि ग्राहक पहले दिन से ही इन बाइक्स का मालिक बन सकता है।

Revolt RV 400 and RV300 Electric Motorcycle Launched Payment Plans Start At Rs. 2999
Revolt RV 400 and RV300 - फोटो : motoroids

Revolt RV300
RV300 इलेक्ट्रिक बाइक में 1.5 kw की मोटर और 2.7 kw की बैटरी लगी है। फुल चार्ज होने पर रिवोल्ट आरवी300 इलेक्ट्रिक बाइक 80 से 150 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर है।
 
Revolt RV400

RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3kW की मोटर और 3.24kW लिथियम आयन-बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक चलेगी। इसे बाइक के साथ मिलने वाले चार्जिंग केबल के साथ रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। यानी इस बाइक को आप कही भी चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस  

Revolt RV 400 and RV300 Electric Motorcycle Launched Payment Plans Start At Rs. 2999
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala

दोनों बाइक्स आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस हैं। इनमें रिवोल्ट मोबाइल ऐप की सुविधा दी है। इस ऐप से आप अपनी बाइक को ट्रैक करने के अलावा ट्रिप हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। RV400 की डिलीवरी सितंबर से दिल्ली में शुरू हो जाएगी। इन दोनों बाइक्स की बैटरी पर 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वॉरंटी है। इसके अलावा कंपनी 3 साल या 30 हजार किलोमीटर तक फ्री मेनटेनेंस का फायदा दे रही है। इसके अलावा बाइक्स पर 5 साल या 75 हजार किलोमीटर तक की वॉरंटी और फ्री इंश्योरेंस मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed