सब्सक्राइब करें

Royal Enfield की इन तीन बाइक्स में आई ये बड़ी खराबी, जानें क्या है दिक्कत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Royal enfield motorcycles braking issue royal enfield bikes recall royal enfield himalayan motorcycle royal enfield interceptor 650 royal enfield continental gt 650
Royal Enfield Himalayan 2020 - फोटो : royal enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी तीन मोटरसाइकिल Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650), Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) और Himalayan motorcycle (हिमालयन मोटरसाइकिल) को रिकॉल करने का आदेश दिया। इन मोटरसाइकिल में ब्रेक कैलीपर असेंबली में आई समस्या के कारण कंपनी ने इन्हें वापस बुलाया है। 
Trending Videos
Royal enfield motorcycles braking issue royal enfield bikes recall royal enfield himalayan motorcycle royal enfield interceptor 650 royal enfield continental gt 650
Royal Enfield Himalayan 2020 in Snow - फोटो : royal enfield
विदेश में बिकने वाली यूनिट्स प्रभावित
ब्रिटेन, यूरोप और कोरिया में बेची जाने वाली यूनिट्स प्रभावित हुई हैं और जरूरत पड़ने पर इन बाजार में बेची गई लगभग 15,200 मोटरसाइकिलों को 'निरीक्षण, सफाई और पार्ट रिप्लेसमेंट' के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal enfield motorcycles braking issue royal enfield bikes recall royal enfield himalayan motorcycle royal enfield interceptor 650 royal enfield continental gt 650
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
ये खराबी आई
Royal Enfield ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "रॉयल एनफील्ड को पता चला है कि कुछ देशों में बहुत कम संख्या में मोटरसाइकिलों में ब्रेक कैलीपर जंग से संबंधित समस्या आई है। जांच के बाद, यह पता चला कि कुछ खास तरह के नमक से बनी सड़कों पर लंबे समय तक यात्रा करने पर यह जंग की समस्या आई है। इस जंग से ब्रेक कैलीपर पिस्टन बोर और असेंबली को नुकसान होता है और इसका असर यह होता है कि बाइक में असामान्य ब्रेकिंग आवाज, ब्रेक लगने का समय बढ़ना और ब्रेकिंग सिस्टम पर सीधा असर पड़ सकता है।"
Royal enfield motorcycles braking issue royal enfield bikes recall royal enfield himalayan motorcycle royal enfield interceptor 650 royal enfield continental gt 650
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
ये होगा सुधार
कंपनी ने यह भी कहा कि सर्विस के बाद के चरण में, वह प्रभावित बाइक्स की कैलिपर असेंबलियों को साल के आखिर से पहले, बेहतर पार्ट्स के साथ बदल देगी। कंपनी ने संबंधित स्थानीय डीलरशिप के जरिए प्रभावित ग्राहकों से संपर्क करने का भी वादा किया है। भारत में बिकने वाली मोटरसाइकिल के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Royal enfield motorcycles braking issue royal enfield bikes recall royal enfield himalayan motorcycle royal enfield interceptor 650 royal enfield continental gt 650
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
भारतीय ग्राहकों को दे रही ये फायदा
भारत में, कंपनी ने कुछ समय पहले फिर से बिक्री शुरू की है। शुरुआत में कंपनी ने लगभग 120 डीलरशिप के आंशिक कामकाज को फिर से शुरू किया और उम्मीद जताई थी कि मई में लगभग 300 डीलरशिप चालू होंगे। भारत में अपने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए, चेन्नई स्थित रेट्रो-क्लासिक बाइक निर्माता ने वारंटी और मुफ्त सेवाओं की वैधता को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed