{"_id":"60b8eb33ff573d67895cfec9","slug":"top-10-best-selling-cars-in-india-may-2021-top-10-car-sales-may-2021-top-10-best-selling-cars-in-india-hyundai-cars-maruti-suzuki-cars-tata-motors-kia-india-mahindra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप 10 कार: ह्यूंदै क्रेटा ने मारुति को नंबर-1 से हटाया, मई में टॉप सेलिंग कारों की सूची में बड़ा बदलाव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टॉप 10 कार: ह्यूंदै क्रेटा ने मारुति को नंबर-1 से हटाया, मई में टॉप सेलिंग कारों की सूची में बड़ा बदलाव
Thu, 03 Jun 2021 08:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग हर पहलू को प्रभावित किया है। ऐसे में इसका असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भी दिखा। पिछले कई महीनों से रफ्तार भर रही देश की ऑटो इंडस्ट्री पर मई में ब्रेक लग गया। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण देश के 90 फीसदी हिस्से में लगे लॉकडाउन से मई महीने में मासिक आधार पर बिक्री में कमी दर्ज की गई। बावजूद इसके वाहन उद्योग वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।
Hyundai Creta
- फोटो : For Refernce Only
Hyundai Creta
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) एसयूवी पांच स्थानों की छलांग लगाकर मई में टॉप 10 कारों की सूची में टॉप पर पहुंच गई है। यह भारत में अपने सेगमेंट में भी टॉप पर है। भले ही सभी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री पर भारी असर पड़ा हो, लेकिन एसयूवी ने पिछले महीने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मई में क्रेटा भारत में बेस्ट-सेलर कार रही जो इस बात का प्रमाण है। ह्यूंदै ने अप्रैल में बेची गई 12,463 यूनिट्स के मुकाबले मई के महीने में क्रेटा एसयूवी की 7,527 यूनिट्स बेचीं।

Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) को अप्रैल में वैगन-आर ने पछाड़ कर नंबर एक के पोजिशन से हटा दिया था। मई में भी टॉप 10 कारों की सूची में मारुति स्विफ्ट ने दूसरे नंबर पर अपना स्थान बरकरार रखा। अप्रैल में बेची गई 18,316 यूनिट्स की तुलना में मारुति ने मई में स्विफ्ट की 7,005 यूनिट्स बेचीं। मारुति स्विफ्ट पिछले कुछ समय से भारतीय कार निर्माता की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।

2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
Kia Sonet
किआ सोनेट पिछले महीने बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में सरप्राइज एंट्री है। किआ इंडिया की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, मई में 6,627 यूनिट्स बेचकर इस सूची में सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। किआ ने अप्रैल में सोनेट की 7,724 यूनिट बेची थी। कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद, किआ मासिक बिक्री में लगभग 14 फीसदी की गिरावट के साथ बिक्री में आई कमी को नियंत्रण में रखने में सफल रही।

Tata Nexon Facelift
- फोटो : For Reference Only
Tata Nexon
Tata Nexon (टाटा नेक्सन) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में एक और आश्चर्यजनक एंट्री है। इस साल अप्रैल की तुलना में इसकी मई की बिक्री के आंकड़ों में बहुत मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक ने इस सूची में अन्य कारों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने मई में नेक्सन एसयूवी की 6,439 यूनिट्स बेचीं, जबकि अप्रैल में 6,938 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी बिक्री में सिर्फ 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।