{"_id":"66f11d34a28f430113003c56","slug":"auto-sales-news-4000-vehicles-will-be-delivered-during-navratri-business-will-be-more-than-rs-400-crore-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: नवरात्र पर चार हजार वाहनों की होगी डिलीवरी, 400 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: नवरात्र पर चार हजार वाहनों की होगी डिलीवरी, 400 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार
शारदीय नवरात्र पर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सितारे बुलंद होने वाले हैं। इस बार इन नौ दिनों में चार हजार वाहनों की डिलीवरी होने जा रही है। विभाग के अनुसार इसकी कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस बार बीते वर्ष की तुलना में अधिक वाहनों की डिलीवरी होगी। वर्ष 2023 में इस दौरान कुल 3400 वाहनों की डिलीवरी हुई थी। डीलरों से मिली रिपोर्ट के अनुसार विभाग का कहना है कि इस बार करीब 1,800 चार पहिया तो 2,200 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होगी।
2 of 6
Car Showroom
- फोटो : Freepik
हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्र नए कार्यों के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इसी समय वाहन खरीदने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। लोगों ने सितंबर माह से ही वाहनों की बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। वहीं, नवरात्र ही नहीं इस बार धनतेरस, दिवाली समेत पूरे त्योहारी सीजन में खासा कारोबार होने का अनुमान है।
3 of 6
Audi Q3 SUV Car
- फोटो : Audi
लग्जरी वाहनों की बुकिंग भी खासी संख्या में हुई है। 50 लाख से ज्यादा कीमत के करीब 500 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। बीते वर्ष 361 वाहन ही ऐसे थे। अधिक वाहनों के पंजीकरण से परिवहन विभाग के राजस्व में भी खासा बढ़ोतरी होगी। महिंद्रा के जनरल मैनेजर संतोख सिंह का कहना है कि इस वर्ष शुरू से ही वाहनों की बिक्री अच्छी संख्या में हुई है। ऐसे में नवरात्र में बंपर बिक्री होगी ही। वहीं, टाटा मोटर्स के वीरेंद्र सिंह का कहना है कि नए मॉडल्स को लोग अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
हाइब्रिड वाहनों का दबदबा
इस बार नए में हाइब्रिड वाहनों की बुकिंग में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। इसका कारण टैक्स में शत प्रतिशत छूट मानी जा रही है। करीब 400 हाइब्रिड वाहनों की बुकिंग अब तक हो चुकी है। वहीं, इसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी पीछे नहीं हैं। चार पहिया हों या दोपहिया, इलेक्ट्रिक वाहन भी खासी संख्या में बुक हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Car Plant
- फोटो : Freepik
सेमीकंडक्टर की उपलब्धता से बढ़ी संख्या
एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को इस वर्ष वाहनों के निर्माण के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी है। सेमीकंडक्टर की उपलब्धता बढ़ी है। इस वजह से ही वाहनों की डिलीवरी ठीक समय पर हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।