{"_id":"62d2cca94428ed683b2fb2c5","slug":"automatic-cars-in-india-automatic-transmission-cars-in-india-kia-india-on-kia-automatic-gear-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Automatic Cars: भारत में कैसे बढ़ रहा है ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारों का चलन, किआ इंडिया के उपाध्यक्ष के जवाब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Automatic Cars: भारत में कैसे बढ़ रहा है ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारों का चलन, किआ इंडिया के उपाध्यक्ष के जवाब
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 08:05 PM IST
सार
मैन्युअल गियर वाले वाहन निश्चित रूप से ज्यादा सामान्य रूप से देखे जाते हैं। लेकिन ऑटोमैटिक गियर वाले वाहनों की लोकप्रियता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Kia Sonet
- फोटो : Kia India
भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश ही है, बल्कि यह ट्रैफिक के लिहाज से भी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग अपने व्यक्तिगत वाहन से चलना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोती हुई है। मैन्युअल गियर वाले वाहन निश्चित रूप से ज्यादा सामान्य रूप से देखे जाते हैं। लेकिन ऑटोमैटिक गियर वाले वाहनों की लोकप्रियता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भारतीय बाजार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बढ़ती हिस्सेदारी को लेकर अमर उजाला ने किआ इंडिया के उपाध्यक्ष और बिक्री और विपणन के राष्ट्रीय प्रमुख, हरदीप सिंह बराड़ से खास बातचीत की।
Trending Videos
Kia Seltos
- फोटो : Kia
सवाल 1. भारत में पिछले एक दशक में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी का कितना प्रसार हुआ है?
जवाब - इस समय भारत में बिकने वाली हर पांच कारों में से लगभग एक में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। एक दशक पहले यह तस्वीर पूरी तरह से अलग थी। क्योंकि कुल कारों की बिक्री में ऑटोमेटिक की हिस्सेदारी सिर्फ 2-3 प्रतिशत थी। बिक्री में इजाफे का यह बदलाव मुख्य रूप से बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम और ट्रैफिक के कारण है। इसकी बढ़ोतरी का एक अन्य कारण इसमें मिलने वाली ड्राइविंग की आसानी के साथ-साथ मूल्य अनुपात भी है।
जब हम भारतीय बाजार में अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे थे, तो हमने इस प्रवृत्ति को करीब से देखा और अपने नए जमाने के ग्राहक आधार को ध्यान में रखते हुए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की शुरुआत की। वर्तमान में, भारत में हमारे द्वारा पूरे पोर्टफोलियो में बेचे जाने वाले 33 प्रतिशत वैरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले हैं।

Kia Carens
- फोटो : For Reference Only
सवाल 2. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी को लोकप्रिय बनाने में किआ ने कैसे मदद की है?
जवाब - किआ में हम अपने वैल्यू ऑफरिंग के जरिए एक बिना परेशानी वाला कस्टमर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। हम भारत के कुछ ओईएम में से एक हैं जो अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों की एक विविध रेंज की पेशकश करते हैं। हम 4 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उत्पाद पेश करते हैं, जो हैं - 6AT, 8AT, IVT, और 7DCT. हमारे पोर्टफोलियो में 33 फीसदी वैरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं।
सोनेट और कैरेंस में, हम 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड एटी की पेशकश करते हैं, जबकि हमने सेल्टोस में कई इंजन ऑप्शन के साथ उपरोक्त गियरबॉक्स के अलावा आईवीटी जोड़ा है। कार्निवल में, हम अपने ग्राहकों को डीजल इंजन के साथ 8-स्पीड एटी की पेशकश करते हैं।
उनकी कुल बिक्री में ऑटोमैटिक वैरिएंट का मॉडल के आधार पर योगदान इस तरह है:

- सेल्टोस: 3 में से 1 से ज्यादा
- सोनेट: 5 में से 1 से ज्यादा
- कैरेंस: 3 में से लगभग 1
Kia Carnival
- फोटो : PTI
सवाल 3. किआ उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए iMT, IVT, AT और DCT सहित कई तरह के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कैसे प्रदान करता है?
जवाब - जब से हमने अगस्त 2019 में अपना बिक्री संचालन शुरू किया है, तब से हमने भारतीय बाजार में 4,65,158 यूनिट्स की बिक्री की है। कुल बिक्री में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट का योगदान 31 फीसदी है।
CY 2021 में, हमने 1,81,583 वाहन बेचे, प्रति माह औसतन 15,000 वाहन जो अब तक 1,21,807 वाहनों की बिक्री करके CY 2022 में प्रति माह औसतन 20,000 यूनिट तक बढ़ गए हैं। हम अपनी प्रभावी योजना के कारण सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद अपने स्वस्थ प्रदर्शन को जारी रखने में सक्षम हैं। मॉडल-वार ऑटोमैटिक वैरिएंट्स की बिक्री इस तरह हैं:

- सेल्टोस - 3 में से 1
- सोनेट - 5 में से 1
- कैरेंस - 3 में से 1
- कार्निवल - 100 प्रतिशत (यह वाहन सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है)