सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Car Discount: मारुति सुजुकी की इन कारों पर भारी छूट, मिलेगा 74,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 05:25 PM IST
सार

Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) जुलाई के महीने में अपनी कारों को खरीदने पर भारी छूट दे रही है। कंपनी का यह ऑफर पूरे महीने लागू है।

विज्ञापन
maruti suzuki car offers july 2022 Maruti Suzuki Car Discount in July 2022 maruti suzuki car deals
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑफर्स ले कर आई है। मारुति सुजुकी जुलाई के महीने में अपनी कारों को खरीदने पर भारी छूट दे रही है। कंपनी का यह ऑफर पूरे महीने लागू है और मारुति सुजुकी एरिना ब्रांड के तहत बिकने वाले मॉडल्स तक सीमित है। मारुति सुजुकी कॉरपोरेट, कैश और एक्सचेंज बोनस स्कीम के तहत छूट दे रही है। इस योजना के तहत शामिल मॉडलों में मारुति ऑल्टो, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, अर्टिगा और ईको शामिल हैं। कुल मिलाकर, ग्राहक मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 74,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जुलाई में मारुति के किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है। 
Trending Videos
maruti suzuki car offers july 2022 Maruti Suzuki Car Discount in July 2022 maruti suzuki car deals
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Alto
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) पर जुलाई के महीने में कुल मिलाकर 31,000 रुपये की छूट दे रही है। ऑफर के तहत 10,000 रुपये का नकद ऑफर, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट छूट को 9,000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki car offers july 2022 Maruti Suzuki Car Discount in July 2022 maruti suzuki car deals
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
Maruti S-Presso
मारुति S-Presso मॉडल पर कुल 31,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये का नकद और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं कंपनी 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। 
maruti suzuki car offers july 2022 Maruti Suzuki Car Discount in July 2022 maruti suzuki car deals
Maruti Suzuki Swift Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
मारुति अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Swift पर कुल 32,000 रुपये की छूट दे रही है। इसमें 15,000 रुपये नकद और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसमें 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
maruti suzuki car offers july 2022 Maruti Suzuki Car Discount in July 2022 maruti suzuki car deals
Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
मारुति अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Maruti Dzire (मारुति डिजायर) पर कुल 34,000 की छूट दे रही है। इसमें 5,000 का नकद और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके साथ ही 7,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। टूर एस मॉडल पर ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैश ऑफर और 14,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed