हाल ही में Toyota ने Urban Crossover के नाम से चार मीटर से छोटी एसयूवी लाने का एलान किया है। माना जा रहा है कि टोयोटा की ये एसयूवी Maruti Vitara Brezza का रीबैज वर्जन होगी। टोयोटा इससे पहले Maruti Baleno का रीबैज वर्जन Toyota Glanza लॉन्च कर चुकी है। वहीं ऐसा करने वाली ये कंपनियां अकेली नहीं हैं। इससे पहले भी देश में इस तरह के प्रयोग हो चुके हैं। जैसे Renault Duster और Nissan Terrano एक जैसी क्यों दिखती हैं। दरअसल यह दोनों एक ही वाहन हैं, लेकिन इन्हें दो अलग अलग ब्रांड नाम से बेचा जाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही कारों के बारे में जो हैं तो एक जैसी लेकिन दो अलग-अलग ब्रांड के नाम से बेची जा रही हैं...
कभी देश में जमकर बिकती थीं ये 'हमशक्ल' कारें, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Toyota glanza और Maruti Baleno
टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप वाली ग्लैंजा कार की डिजाइन पूरी तरह बलेनो जैसी है। हालांकि कंपनी ने बलेनो से अगल लुक देने के लिए ग्लैंजा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। ग्लैंजा दो वेरियंट- V और G में उपलब्ध है, जो बलेनो के टॉप वेरिएंट्स जेटा और अल्फा पर आधारित हैं। टायोटा ग्लैंजा का इंटीरियर भी मारुति बलेनो जैसा ही है।
कार में दरवाजों के अंदर वाले हैंडल पर क्रोम फिनिश, स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, लगेज रूम लैम्प, ड्यूल टोन फैब्रिक सीट्स और फ्रंट व रियर अजस्टेबल हेडरेस्ट हैं। टोयोटा ग्लैंजा सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल में भी आपको दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। एक 1.2-लीटर K12N माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है, जो 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन सिर्फ G वेरियंट में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। वहीं दूसरा 1.2-लीटर इंजन है जो 82 बीएचपी का पावर और 113 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन G वेरियंट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और V वेरिएंट के दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्लैंजा में 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक (सीवीटी) गियरबॉक्स के विकल्प हैं।
Renault Duster और Nissan Terrano
Renault Duster, Nissan Terrano की पहली रीबैडेड कारों में से एक डस्टर है, जो Nissan Terrano के रूप में बैज इंजन वाले रूप में बेची जाती रही है। यह दोनों एक ही वाहन हैं लेकिन इन्हें दो अलग अलग ब्रांड नाम से बेचा जाता रहा है। यह दोनों कंपनियों की आपसी सहमति के बाद संभव हुआ।
Tata Indica और CityRover
2003 से 2005 के बीच Tata Indica ब्रिटेन में एक साथ बेची गई थीं। इसे ब्रिटेन में रोवर ब्रांड के तहत CityRover के रूप में बचा गया था। हालांकि इस कार की गिनती 10 सबसे खराब कारों में हुई। हालांकि कार ने आश्चर्यजनक रूप से विश्वसनीयता इंडेक्स सूची में 100 सबसे विश्वसनीय कारों में जगह बनाई।
Nissan Micra और Renault Pulse
Nissan Micra और Renault Pulse दोनों एक ही जैसी कारें हैं। इन दोनों कारों को स्पोर्टी वेरिएंट में उतारा गया था। रेनॉल्ट अधिक स्पोर्टी और इसका लुक भी शानदार है। बता दें कि निसान ने माइक्रा को हाल ही में बंद कर दिया है। रणबीर कपूर माइक्रा के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। हाल ही में बंद हुई यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में मिलती थी, जो 76 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टार्क जनरेट करती थी। साथ ही इसमें CVT का भी विकल्प दिया गया है। वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 63 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।