{"_id":"64df50d0fa213c3fa80316eb","slug":"bajaj-auto-announces-massive-price-cut-for-its-only-electric-scooter-chetak-electric-know-price-features-specs-2023-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak Electric Scooter: बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में भारी कटौती, जानें नई प्राइस और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Chetak Electric Scooter: बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में भारी कटौती, जानें नई प्राइस और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 18 Aug 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध अपने एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Electric (चेतक इलेक्ट्रिक) की कीमत में भारी कटौती का एलान किया है। अब इसकी कीमत 1,30,000 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है, जो मूल कीमत 1.52 लाख से लगभग 22,000 रुपये कम है। यह इसे Ather 450X के साथ-साथ टॉप-स्पेक Ola S1 Pro Gen 2 से भी ज्यादा किफायती बनाता है। भारत में Ather 450X की कीमत 1.38 लाख रुपये और S1 Pro Gen 2 की कीमत 1.47 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु हैं।
Trending Videos
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
मोटर पावर
इलेक्ट्रिक मोटर एक 3-फेज परमानेंट मैगनेट सिंक्रॉनस मोटर है जो 1,950 आरपीएम पर 20 एनएम का अधिकतम टॉर्क आउटपुट जेनरेट कर सकता है। ऑन ड्यूटी ट्रांसमिशन एक सिंगल-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स है जो पिछले पहिये को चलाता है।

रेंज और चार्जिंग
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। वाहन निर्माता ईको मोड में 90 किमी और स्पोर्ट्स मोड में 80 किमी की राइडिंग रेंज का दावा करता है। स्कूटर में 230V पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल किया गया है जिसका उपयोग 5A घरेलू सॉकेट के साथ किया जा सकता है।

लुक और फीचर्स
बजाज ने चेतक की बॉडी स्टील से बनाई है। यह ऑल एलईडी लाइटिंग के साथ आता है और सामने डेटाइम रनिंग लैंप घोड़े की नाल के आकार का है। दो राइडिंग मोड के अलावा एक रिवर्स मोड भी है। चेतक हिल होल्ड असिस्ट और रोल-ओवर डिटेक्शन के साथ भी आता है। इसमें एक यूएसबी चार्जर और स्मार्ट चाबी मिलता है जिसके जरिए कीलेस ऑपरेशन मिलता है।
ओवर-द-एयर अपडेट और माई चेतक एप्लिकेशन के साथ 4जी कनेक्टिविटी भी है जो एंड्रॉइड के साथ-साथ आईओएस पर भी उपलब्ध है। स्विच गियर बैकलिट और सॉफ्ट टच है। इसमें 18 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है जबकि 4 लीटर का ग्लोवबॉक्स स्टोरेज दिया गया है।

चेतक प्रीमियम एडिशन
चेतक प्रीमियम एडिशन भी उपलब्ध है जिसमें रंगीन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बॉडी-कलर रियर व्यू मिरर, एक डुअल-टोन सीट, व्हील रिम्स पर डीकल ब्रांडिंग और पिलियन फुटरेस्ट और ग्रैब हैंडल जैसे फीचर्स शामिल हैं जो चारकोल ब्लैक ट्रिम में तैयार की गई हैं।