{"_id":"69f0608e36abb33f0f099f98","slug":"beijing-auto-show-china-s-cheap-ev-boom-5-best-selling-electric-cars-under-11-lakh-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीजिंग ऑटो शो 2026: चीन ने दिखा दिया वो क्यों है तकनीक का 'किंग', 1 अमेरिकी कार की कीमत में पेश की 5 चाइनीज EV","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
बीजिंग ऑटो शो 2026: चीन ने दिखा दिया वो क्यों है तकनीक का 'किंग', 1 अमेरिकी कार की कीमत में पेश की 5 चाइनीज EV
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Suyash Pandey
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:15 PM IST
सार
Beijing Auto Show: हाल ही में हुए बीजिंग ऑटो शो ने दुनिया को दिखा दिया है कि चीन का इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बाजार किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कंपनियों के बीच भारी कॉम्पिटिशन ने चीन में कारों की कीमतें इतनी कम कर दी हैं कि वे अमेरिका जैसे बड़े मार्केट के सामने ना के बराबर लगती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि अमेरिका में जहां एक औसत नई कार की कीमत लगभग ₹48 लाख है, वहीं चीन का एक ग्राहक उतने ही पैसों में 5 शानदार नई इलेक्ट्रिक कारें खरीद सकता है। इस लेख के जरिए जानेंगे चीन की उन 5 बेस्ट-सेलिंग और बजट-फ्रेंडली इलेकट्रिक गाड़ियों के बारे में, जो ₹11.50 लाख से भी कम कीमत में एडवांस फीचर्स और बेहतरीन रेंज ऑफर कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बीजिंग ऑटो शो 2026
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में आम जनता के लिए खुले बीजिंग ऑटो शो ने एक बात साफ कर दी है। दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार चीन में कंपनियों के बीच चल रहे भारी कॉम्पिटिशन ने कारों की कीमतों को बहुत नीचे ला दिया है। हालात यह हैं कि अमेरिका जैसे दूसरे सबसे बड़े बाजार के मुकाबले चीन में नई कारों की कीमतें ना के बराबर रह गई हैं। इन दोनों मार्केट्स के बीच का अंतर वाकई हैरान करने वाला है।
देश का मार्केट
नई कार की कीमत (औसत/शुरुआती)
मार्केट की मौजूदा स्थिति
अमेरिका
लगभग ₹48.65 लाख
मार्च महीने में एक औसत नई कार की कीमत।
चीन
लगभग ₹23.64 लाख या उससे कम
200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल्स इस कीमत से कम में उपलब्ध हैं
Trending Videos
2 of 7
बीजिंग ऑटो शो 2026
- फोटो : बीजिंग ऑटो शो 2026
₹11.34 लाख से कम कीमत वाली 5 बेस्ट-सेलिंग चीनी इलेक्ट्रिक कारें
DCar के डेटा के अनुसार ये चीन की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लिस्ट है, जिनकी कीमत ₹11.34 लाख से भी कम है। मजे की बात यह है कि ये छोटी ईवी भले ही अमेरिका में नहीं बिकतीं लेकिन अमेरिका में एक औसत नई कार (करीब ₹48.65 लाख) खरीदने के लिए जितने पैसे लगते हैं, उतने में चीन का कोई ग्राहक ये पांचों इलेक्ट्रिक कारें एक साथ खरीद सकता है। इस लेख में उन 5 कारों की लिस्ट दी गई है:
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Geely EX2
- फोटो : Geely
Geely EX2: चीन की सड़कों पर राज करने वाली 'स्टार विश'
चीन के बाजार में धमाल मचाने वाली वाली Geely EX2 साल 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। इसे चीन में 'स्टार विश' के नाम से जाना जाता है। लगभग ₹9.51 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह प्योर इलेक्ट्रिक कार न केवल बजट में फिट बैठती है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी प्रीमियम अहसास देती है।
इसमें सामान रखने के लिए आगे की तरफ एक डिग्गी और केबिन के अंदर ढेरों स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। तकनीक के शौकीनों के लिए इसमें Geely के जरिए विकसित 14.6-इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। परफॉरमेंस की बात करें तो यह कार सिंगल चार्ज पर करीब 410 किमी की रेंज देती है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन में हिट होने के बाद अब इसे ब्राजील, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उतारा जा चुका है।
4 of 7
Wuling Hongguang MiniEV
- फोटो : Wuling Hongguang
Wuling Hongguang MiniEV: छोटी, किफायती और बेहद स्टाइलिश
बजट इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में Wuling Hongguang MiniEV अपनी एक अलग पहचान रखती है। लगभग ₹6.20 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार अपने 'सस्ते और आकर्षक' रेट्रो लुक के लिए मशहूर है। 2026 के नए मॉडल में वूलिंग ने इस माइक्रो कार को थोड़ा अपग्रेड किया है, जिसमें अब 4 दरवाजे और पीछे बैठने वाले वयस्कों के लिए पहले से बेहतर जगह दी गई है। हालांकि, यह कार अभी भी काफी कॉम्पैक्ट है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अमेरिका की मशहूर फोर्ड F-150 जितनी जगह में खड़ी होती है, उतनी जगह में दो MiniEV आसानी से पार्क की जा सकती हैं।
परफॉरमेंस के लिहाज से यह शहर में ड्राइविंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिसकी टॉप स्पीड करीब 62 मील प्रति घंटा और रेंज 204 किमी है। वहीं, जो लोग थोड़ा ज्यादा स्पेस और लंबी दूरी तय करना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट EV 'Bingo Pro' का विकल्प भी दिया है। लगभग ₹7.56 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह रेट्रो-लुक कार हाईवे के सफर के लिए डिजाइन की गई है, जो सिंगल चार्ज पर 250 मील की शानदार रेंज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
5 of 7
BYD Seagull
- फोटो : BYD
BYD Seagull: हाई-टेक फीचर्स और अब नए अवतार में
चीन की दिग्गज कंपनी BYD की सबसे चर्चित कारों में से एक BYD Seagull अपनी कीमत और परफॉरमेंस के संतुलन से विशेषज्ञों को लगातार हैरान कर रही है। लगभग ₹9.64 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस कार के प्रीमियम वर्जन में 505 किमी की जबरदस्त रेंज मिलती है। 2026 के नए मॉडल को कंपनी ने और भी हाई-टेक बना दिया है। इसमें अब फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 'Lidar' रिमोट सेंसिंग सिस्टम का विकल्प भी मिलता है, जो ऑटोमेटेड लेन चेंज जैसे स्मार्ट ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स को मुमकिन बनाता है।
तीन साल पहले जब यह कार लॉन्च हुई थी, तब इसकी कम कीमत और बेहतरीन स्टाइल ने बाजार में सनसनी मचा दी थी। उस वक्त लागत कम करने के लिए इसमें केवल एक 'मोनोब्लेड' वाइपर दिया गया था। इसे लेकर कुछ ड्राइवरों ने भारी बारिश में परेशानी की शिकायत की थी। ग्राहकों के इसी फीडबैक को ध्यान में रखते हुए BYD ने 2026 मॉडल में बड़ा सुधार किया है और अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर दो वाइपर दिए जा रहे हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में और भी भरोसेमंद बनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X