{"_id":"6889ab19bd98dbe3fa0c5933","slug":"bengaluru-chennai-expressway-toll-charges-and-safety-concerns-know-details-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bengaluru-Chennai Expressway: बंगलूरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर नए टोल रेट का एलान, जानें कितना देना होगा शुल्क","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bengaluru-Chennai Expressway: बंगलूरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर नए टोल रेट का एलान, जानें कितना देना होगा शुल्क
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:48 AM IST
सार
अगर आप बंगलूरू से चेन्नई जाने वाले नए एक्सप्रेसवे के कर्नाटक हिस्से का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि होस्कोटे के पास हेडिगेनेबले से शुरू होकर केजीएफ के पास सुंदरपाल्या तक जाता है, तो अब आपको टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप बंगलूरू से चेन्नई जाने वाले नए एक्सप्रेसवे के कर्नाटक हिस्से का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि होस्कोटे के पास हेडिगेनेबले से शुरू होकर केजीएफ के पास सुंदरपाल्या तक जाता है, तो अब आपको टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। कार और जीप चालकों के लिए एक तरफ का सफर 185 रुपये में पड़ेगा। जबकि आने-जाने का कुल शुल्क 275 रुपये तय किया गया है। दूसरी दिशा यानी सुंदरपाल्या से हेडिगेनेबले की तरफ आने पर टोल थोड़ा ज्यादा, 190 रुपये एक तरफ और 280 रुपये दो तरफ के लिए होगा।
Trending Videos
एक्सप्रेसवे
- फोटो : AI
कॉमर्शियल और भारी वाहनों पर ज्यादा टोल
हल्के व्यवसायिक वाहन, मिनीबस या छोटे मालवाहक वाहनों के लिए हेडिगेनेबले से सुंदरपाल्या तक एकतरफा टोल 295 रुपये और दोनों तरफ का 445 रुपये तय किया गया है। सुंदरपाल्या से हेडिगेनेबले की दिशा में यह दरें थोड़ी ज्यादा होंगी - 305 रुपये और 455 रुपये।
ट्रक और बड़ी बस जैसे भारी वाहनों के लिए टोल और भी ज्यादा है। हेडिगेनेबले से सुंदरपाल्या तक एकतरफा यात्रा पर 620 रुपये और दो तरफ के सफर के लिए 930 रुपये देना होगा। वहीं उल्टी दिशा के लिए 635 रुपये और 955 रुपये तय किए गए हैं।
मासिक पास की भी सुविधा
जो लोग रोजाना इस रूट से सफर करते हैं, उनके लिए मासिक पास की सुविधा भी दी गई है। कार मालिकों के लिए एक दिशा में 50 यात्राओं का पास 6,105 रुपये में मिलेगा, जबकि दूसरी दिशा के लिए यह 6,260 रुपये का होगा।
यह भी पढ़ें - Ride Booking App: महाराष्ट्र सरकार लॉन्च करेगी कैब, ऑटो और ई-बाइक बुकिंग एप, क्या सस्ती होंगी राइड्स?

Expressway
- फोटो : अमर उजाला।
स्मूद रोड और हाई स्पीड
इस एक्सप्रेसवे की बढ़िया सड़कों और 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट की वजह से अब तक यह रोजाना आने-जाने वालों के बीच काफी पसंदीदा रहा है। लेकिन अब जब टोल वसूली शुरू होगी, तो हो सकता है कि कुछ लोग इसका इस्तेमाल कम करें। NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टोल कलेक्शन की शुरुआत जल्द ही जिला प्रशासन के साथ सिस्टम इंटीग्रेशन के बाद की जाएगी।
यह भी पढ़ें - EV Subsidy: ईवी, हाइब्रिड या पेट्रोल-डीजल? वाहन उत्सर्जन पर बहस के बीच नीति आयोग कर रहा है सबसे साफ तकनीक की जांच

- फोटो : एएनआई
दो-पहिया वाहनों की घुसपैठ बनी चिंता
एक्सप्रेसवे के अनौपचारिक रूप से चालू होने के बाद दो-पहिया वाहनों की अवैध एंट्री चिंता का कारण बनी हुई है। बाइक चालकों ने अधूरी फेंसिंग के गैप से अंदर घुसकर कई बार एक्सिडेंट भी किए हैं। इसे रोकने के लिए NHAI ने टोल बूथ और अन्य संवेदनशील जगहों पर होम गार्ड्स तैनात करने की इजाजत मांगी है।
NHAI अधिकारी ने कहा, "बाइक सवार फेंसिंग के बीच से अंदर घुस रहे हैं। ये एक गंभीर सुरक्षा जोखिम है। जब तक पूरी बाउंड्री वॉल नहीं बनती, तब तक हमने होम गार्ड्स तैनात करने की मंजूरी मांगी है।"
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: तेलंगाना में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जोरदार बिक्री, आंकड़ा 2 लाख के पार, जानें वजह

- फोटो : X/@Dev_Fadnavis
जाम की भी समस्या
जहां एक्सप्रेसवे तेज और सुगम सफर देता है, वहीं KR पुरा से होस्कोटे के बीच का भीषण ट्रैफिक जाम अब भी लोगों को परेशान कर रहा है। एक नियमित यात्री ने कहा, "KGF तक तो आप झट से पहुंच जाते हैं, लेकिन KR पुरा में 40 मिनट का जाम सारा समय खराब कर देता है। पहले उसी को ठीक किया जाना चाहिए।"
यह भी पढ़ें - Renault-Nissan: रेनो को मिली सीसीआई से मंजूरी, भारत में निसान की हिस्सेदारी भी होगी अब पूरी तरह उसके पास