सब्सक्राइब करें

Automatic Cars: भारत में किफायती ऑटोमैटिक कारें, 12 लाख रुपये से कम में एसयूवी और हैचबैक के सबसे बेहतर विकल्प

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 05:35 PM IST
सार

अगर आप ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलते-बदलते थक गए हैं और एक किफायती ऑटोमैटिक कार की तलाश में हैं, तो अब भारत में कई ऐसी कारें उपलब्ध हैं जिनमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

विज्ञापन
Best Automatic Cars in India Under 12 Lakh CVT & DCT Options You Can Buy in 2025
Citroen C3X SUV - फोटो : Citroen
अगर आप ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलते-बदलते थक गए हैं और एक किफायती ऑटोमैटिक कार की तलाश में हैं, तो अब भारत में कई ऐसी कारें उपलब्ध हैं जिनमें AMT नहीं, बल्कि असली ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (CVT या DCT) मिलता है। यह कारें हैंडऑवर ड्राइविंग, बेहतर परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस चाहने वाले खरीदारों के लिए बढ़िया विकल्प हैं।


यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी 2.0 से पहले कुल ऑटो बिक्री में अकेले तीन राज्यों की हिस्सेदारी थी 30%, जानें सेल्स ट्रेंड
Trending Videos
Best Automatic Cars in India Under 12 Lakh CVT & DCT Options You Can Buy in 2025
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
Hyundai i20 CVT - प्रीमियम हैचबैक का असली अनुभव
8.13 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में Hyundai i20 CVT (IVT) (ह्यूंदै आई20 सीवीटी) (आईवीटी) स्मूद परफॉर्मेंस, शानदार इंटीरियर और ढेरों फीचर्स के साथ आती है। जो लोग एक अपमार्केट और आरामदायक ऑटोमैटिक कार चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया विकल्प है।

यह भी पढ़ें - FASTag: दिल्ली में कमर्शियल वाहनों के लिए एक ही फास्टैग सिस्टम लागू होगा, एक टैग से होगा पूरा टोल भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Automatic Cars in India Under 12 Lakh CVT & DCT Options You Can Buy in 2025
Citroen C3X SUV - फोटो : Citroen
Citroen C3X AT - यूरोपियन स्टाइल, भारतीय सड़कों के लिए आराम
Citroen C3X AT एक क्रॉसओवर डिजाइन, टर्बो पेट्रोल इंजन और स्मूद ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.05 लाख रुपये है। यूरोपियन इंजीनियरिंग, सॉफ्ट सस्पेंशन और अलग दिखने वाली स्टाइल के कारण यह उन लोगों के लिए सही है जो भीड़ से अलग कुछ खरीदना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - MotoGP 2025: वालेंसिया मोटोजीपी में मार्को बेजेकी ने दर्ज की जीत, अप्रीलिया ने बनाया इतिहास
Best Automatic Cars in India Under 12 Lakh CVT & DCT Options You Can Buy in 2025
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
Nissan Magnite CVT - सबसे किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी
Nissan Magnite CVT (निसान मैग्नाइट सीवीटी) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.14 लाख है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है जिसमें CVT गियरबॉक्स मिलता है। यह शहरी ट्रैफिक में चलाने के लिए बहुत आरामदायक है। और फीचर्स के हिसाब से भी काफी वैल्यू-फॉर-मनी है। 

यह भी पढ़ें - Airless Tyres: एयरलेस बनाम ट्यूबलेस टायर में कौन है बेहतर विकल्प? जानें कीमत, फायदे और नुकसान
विज्ञापन
Best Automatic Cars in India Under 12 Lakh CVT & DCT Options You Can Buy in 2025
2025 Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger CVT - स्टाइलिश और फीचर्स से भरपूर
Renault Kiger CVT (रेनो काइगर सीवीटी) की कीमत लगभग 9.15 लाख रुपये है। Magnite जैसा ही इंजन-गियरबॉक्स मिलता है लेकिन डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - CNG Crisis: मुंबई में सीएनजी सप्लाई बाधित, ईंधन स्टेशन पर लगी लंबी कतारें, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: प्रीमियम मोटरसाइकिलों की रफ्तार तेज, एंट्री-लेवल बाइकों की बिक्री में भारी गिरावट, जानें वजह 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed