{"_id":"67f7767105fe4bbf190396c1","slug":"best-selling-200cc-bikes-in-india-tvs-apache-rtr-200-4v-bajaj-pulsar-ns200-ktm-200-duke-hero-xpulse-200-4v-2025-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200cc Bikes: इन 5 बाइक्स से नहीं हटा पाएंगे नजरें, दमदार पॉवर के साथ स्टाइलिश लुक, कीमत 2 लाख से भी कम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
200cc Bikes: इन 5 बाइक्स से नहीं हटा पाएंगे नजरें, दमदार पॉवर के साथ स्टाइलिश लुक, कीमत 2 लाख से भी कम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:15 PM IST
सार
200cc Affordable Bikes In India: 200cc सेगमेंट में कई पावरफुल और अफोर्डेबल बाइक मौजूद हैं। यहां हम कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
Affordable Bikes In 200cc: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में तेजी से एक ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब लोग केवल माइलेज वाली कम्यूटर बाइक्स तक ही सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वो पॉवर, स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस फीचर्स से लैस बाइक्स की ओर रुख कर रहे हैं। खास बात यह है कि 200cc सेगमेंट की बाइक्स न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि इनकी कीमत भी जेब पर भारी नहीं पड़ती। अगर आप भी एक पावरफुल लेकिन अफोर्डेबल बाइक की तलाश में हैं, तो यहां हम कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
Trending Videos
2 of 6
TVS Apache RTR 200 4V
- फोटो : TVS
TVS Apache RTR 200 4V
TVS की Apache RTR 200 4V एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड स्ट्रीट बाइक है, जो 197.75cc इंजन के साथ आती है। यह बाइक 20.54 bhp की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स – स्पोर्ट, अर्बन और रेन मिलते हैं। इसके अलावा एडजस्टेबल सस्पेंशन, Bluetooth कनेक्टिविटी (SmartXonnect), और एडजस्टेबल लीवर इसे टेक्नोलॉजी के मामले में आगे रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Bajaj Pulsar NS200
- फोटो : Bajaj
Bajaj Pulsar NS200
Bajaj Pulsar NS200 का डिजाइन बेहद एग्रेसिव है, जो इसे एक ट्रू स्ट्रीटफाइटर अपील देता है। इसका 199.5cc इंजन 24.13 bhp की पावर और 18.74 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें पेरिमीटर फ्रेम, USD फोर्क और गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी राइड क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं।
4 of 6
Honda Hornet 2.0
- फोटो : Honda
Honda Hornet 2.0
होंडा की इस बाइक में 200cc का इंजन दिया गया है, जो 17.03 bhp की पावर और 15.9 Nm का टॉर्क देता है। इसका नया 4.2-इंच TFT स्क्रीन अब Bluetooth कनेक्टिविटी और Honda RoadSync ऐप के साथ आता है, जिससे कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और नेविगेशन मिलते हैं। साथ ही, इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल चैनल ABS जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
KTM Duke 200
- फोटो : KTM
KTM 200 Duke
KTM 200 Duke अपने शार्प लुक्स और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसका 199.5cc इंजन 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क डिलीवर करता है। 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक और 159 किलोग्राम का वजन इसे लंबे राइड्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यह बाइक यूथ के बीच काफी पॉपुलर है, खासकर उनके लिए जो परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन दोनों चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।