{"_id":"625e4d8641139a172f302183","slug":"best-selling-mpv-top-selling-mpv-cars-in-india-2022-mpv-sales-march-2022-toyota-innova-crysta-beats-maruti-suzuki-ertiga-in-sales-in-march-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MPV Sales: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ने मारुति अर्टिगा को पछाड़ा, बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MPV Sales: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ने मारुति अर्टिगा को पछाड़ा, बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
एमपीवी सेगमेंट में वाहनों की देश में अच्छी-खासी मांग दर्ज की जा रही है। Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) का लॉन्चिंग के बाद से ही इस सेगमेंट में दबदबा बना हुआ है। लेकिन बढ़ी कॉम्पीटिशन को मद्देनजर कंपनी ने हाल ही में इसे अपडेट किया है और इसका न्यू जेनेरशन मॉडल लॉन्च किया है। लेकिन मार्च 2022 में Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) ने अर्टिगा को पछाड़ दिया और भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बन गई। टोयोटा की प्रीमियम एमपीवी इनोवा क्रिस्टा ने फरवरी 2022 में बेची गईं 4,318 यूनिट्स के मुकाबले मार्च में 7,917 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की। यानी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री में 83.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos
Maruti Suzuki Ertiga 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
किसकी कितनी हुई बिक्री
मारुति सुजुकी ने फरवरी 2022 की 11,649 यूनिट्स की तुलना में मार्च में अर्टिगा की 7,888 यूनिट्स की बिक्री की। यानी मारुति सुजुकी अर्टिका की बिक्री में 32.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, Kia Carens (किआ कैरेंस) 7,008 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। इसके बाद Maruti XL6 ने 2,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही। किआ की प्रीमियम एमपीवी Kia Carnival (किआ कार्निवल) ने 328 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की और पांचवें नंबर पर आई। वहीं Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) ने 279 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठा स्थान हासिल किया।

| मॉडल | बिक्री (मार्च 2022) |
| Toyota Innova Crysta | 7917 |
| Maruti Suzuki Ertiga | 7888 |
| Kia Carens | 7008 |
| Maruti XL6 | 2000 |
| Kia Carnival | 328 |
| Mahindra Marazzo | 279 |
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Facelift
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
आ रहा है इनोवा का न्यू जेनरेशन मॉडल
जापानी वाहन निर्माता टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के न्यू जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसे 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, नया मॉडल इस साल के आखिर में ग्लोबल बाजारों में डेब्यू करेगा। इसका कोडनेम B560 है। 2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ब्रांड के कम लागत वाले डीएनजीए (डायहात्सु न्यू जेनरेशन आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म या एफडब्ल्यूडी डीएनजीए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा सकती है।

Toyota Avanza
- फोटो : For Refernce Only
कैसा होगा नया मॉडल
मौजूदा जेनरेशन मॉडल की तुलना में न्यू जेनरेशन मॉडल के थोड़ा छोटा होने की उम्मीद है। नई इनोवा क्रिस्टा कार Toyota Avanza (टोयोटा अवांजा) पर आधारित हो सकती है, जो पहले से ही थाईलैंड और इंडोनेशिया में बिक्री की जा रही है। हालांकि, इंडिया-स्पेक मॉडल में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे।

Toyota Innova Crysta
- फोटो : For Reference Only
मिल सकता है हाइब्रिड पावरट्रेन
वाहन निर्माता ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि 2023 Toyota Innova Crysta को इंडोनेशियाई बाजार में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। यह MPV भारत में भी इसी पावरट्रेन के साथ आ सकती है। मौजूदा मॉडल इस समय, 148 bhp, 2.4-लीटर टर्बो डीजल और 164 bhp 2.7-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट मिलता है।