सब्सक्राइब करें

Best selling sedans August 2022: इस Sedan का दीवाना हुआ देश, इन्होंने बनाई टॉप-10 में जगह

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 28 Aug 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Best selling sedan cars in last month including Maruti Dzire Tigor Aura Amaze
मारुति डिजायर बनी नंबर-1 सेडान - फोटो : सोशल मीडिया
लग्ज़री, आरामदायक और स्टेटस सिंबल के तौर पर अपनी पहचान रखने वाली सेडान कारों की भारतीय कार बाजार में अलग अहमियत है। आज के दौर में SUV की भारी डिमांड के बीच सेडान कारों को चाहने वाले भी कम नहीं हैं। सेडान सेगमेंट में मारुति की डिजायर कार का दबदबा कायम है। आज हम आपको ऐसी टॉप-10 सेडान कारों के बारे में बता रहे हैं जिनको पिछले महीने सबसे ज्यादा खरीदा गया।


डिजायर का दीवाना हुआ देश
इस लिस्ट में नंबर-1 पोजिशन पर मारुति की डिजायर है। इसे जुलाई महीने में 13 हजार से भी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा। जुलाई 2021 में 10470 डिज़ायर कारें बेची गई थीं जबकि जुलाई 2022 में 13747 लोगों ने डिज़ायर कार खरीदी। डिजायर की बंपर डिमांड के कारण इसकी ग्रोथ 31.30 फीसदी रही। 
Trending Videos
Best selling sedan cars in last month including Maruti Dzire Tigor Aura Amaze
होंडा सिटी, अमेज और हुंडई ऑरा - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा का चला जादू
दूसरे नंबर पर टाटा की टिगोर रही जिसने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 232 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हासिल की। टिगोर कार जुलाई 2022 में 5433 ग्राहकों ने खरीदी जबकि 2021 में जुलाई महीने में 1636 कार बेची गई थीं।


हुंडई का ऐसा रहा हाल
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हुंडई की ऑरा रही जिसको जुलाई 2022 में 4018 ग्राहकों ने खरीदा। ऑरा की ईयरली बेसिस पर ग्रोथ नेगेटिव में रही और 2022 में 2021 के मुकाबले इसकी 16 कारें कम बिकीं।


होंडा भी दे रही चुनौती
नंबर चार पर होंडा सिटी रही हालांकि ईयरली बेसिस पर इसकी ग्रोथ नेगेटिव देखने को मिली। जुलाई 2021 के मुकाबले जुलाई 2022 में 478 कारें कम बिकीं हालांकि कंपनी को सेल्स में अमेज़ से सपोर्ट मिला और नंबर-5 रहने वाली अमेज़ की ईयरली बेसिस पर ग्रोथ 144 फीसदी रही। जुलाई 2021 में होंडा की 1134 अमेज़ बिकी थीं जबकि जुलाई 2022 में 1633 यूनिट की बढ़ोतरी के साथ होंडा की कुल 2767 कारें बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best selling sedan cars in last month including Maruti Dzire Tigor Aura Amaze
ये कारें भी पीछे नहीं - फोटो : सोशल मीडिया
ये कारें भी पीछे नहीं
छठे नंबर पर स्कोडा स्लाविया तो सातवें नंबर पर हुंडई की वर्ना रही वहीं, आठवें पायदान पर मारुति की सियाज़ और वोक्सवैगन विट्रस नंबर-9 पर रही। इस लिस्ट में दसवें पायदान पर स्कोडा की ऑक्टेविया रही जिसकी पिछले साल के मुकाबले 2022 में 231 कारें बिकीं।

क्या कहती है रिपोर्ट 
आंकड़ों के हिसाब से ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सेडान कारों की सेल्स में 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई 2022 में कुल 36087 सेडान कार बिकीं जबकि जुलाई 2021 में ये आंकड़ा 25738 कारों का था। वहीं MoM बेसिस पर सेडान गाड़ियों की सेल्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जून 2022 महीने में कार कंपनियों ने 36455 कारें बेचीं थी जबकि जुलाई महीने में कुल 36087 सेडान कारें ही बिकीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed