{"_id":"630b38944d073c2fdf117fa2","slug":"maruti-alto-k10-cng-variant-launch-soon-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Alto K10: सीएनजी के साथ आने वाली है ऑल्टो के-10, पेट्रोल से होगी इतनी महंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Alto K10: सीएनजी के साथ आने वाली है ऑल्टो के-10, पेट्रोल से होगी इतनी महंगी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
मारुति ऑल्टो के-10
- फोटो : Maruti Suzuki
इंडिया की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ऑल्टो के-10 को जल्द ही सीएनजी में भी पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक अपकमिंग सीएनजी मॉडल में सेलेरियो वाला 1 लीटर के10-सी इंजन दिया जा सकता है। सीएनजी में नई ऑल्टो का एवरेज 35 किलोमीटर प्रति किलो तक हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो हैचबैक सेगमेंट ऑल्टो के-10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक होगी। ऑल्टो के-10 के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 24.39 किलोमीटर प्रति लीटर है वहीं एजीएस के साथ इसका माइलेज 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर है।
Trending Videos
मारुति ऑल्टो के-10
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब 1 लाख रुपये तक हो सकती है महंगी
ऑल्टो के-10 सीएनजी वर्जन पेट्रोल की तुलना में करीब 1 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है। इसके पेट्रोल वर्जन की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये रखी गई है। हैचबैक के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5.83 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी की ओर से ऑल्टो के-10 में फिलहाल 4 वैरिएंट्स आते हैं जिनमें स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई प्लस हैं।
इतनी ताकतवर है ऑल्टो के-10
कार में 1 लीटर के10-सी इंजन से 56 पीएस और 82 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट हो सकता है। वहीं पेट्रोल वर्जन में ऑल्टो के-10 67 पीएस और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है। पेट्रोल वर्जन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही एजीएस का ऑप्शन दिया गया है।

मारुति की सीएनजी कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
इन कारों को देगी टक्कर
ऑल्टो के-10 अगर सीएनजी में लॉन्च होती है तो भारतीय कार बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा टियागो सीएनजी से होगा जबकि मारुति की ही अन्य महंगी कारों में शामिल एस प्रेसो सीएनजी, वैगन-आर सीएनजी और सेलेरियो सीएनजी को भी नई ऑल्टो के-10 सीएनजी से चुनौती मिलेगी।
सीएनजी पोर्टफोलियो का होगा विस्तार
नई ऑल्टो के-10 सीएनजी के साथ मारुति अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। मौजूदा समय में मारुति के पोर्टफोलियो में सेलेरियो सीएनजी, वैगन आर सीएनजी, ऑल्टो 800 सीएनजी, एस प्रेसो सीएनजी, स्विफ्ट सीएनजी, डिजायर सीएनजी, ईको सीएनजी, अर्टिगा सीएनजी जैसी कारें हैं। वहीं उम्मीद की जा रही है कि मारुति की ओर से आने वाले समय में ब्रेजा और बलेनो को भी सीएनजी वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है।