फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 10 Two Wheelers: जुलाई में इन दोपहिया वाहनों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, जानें कौन रहे टॉप-10 टू-व्हीलर

Mon, 22 Aug 2022 05:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Best Selling Two Wheelers Hero Splendor Defeats Honda Activa Cb Shine Bajaj Pulsar and Hero Hf Deluxe
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero Motocorp
भारतीय वाहन बाजार में टू-व्हीलर्स की मांग हमेशा बनी रहती है। इनमें भी ज्यादा माइलेज वाले दोपहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। भारतीय बाजार में जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल ब्रिकी के मामले में हीरो स्प्लेंडर टॉप पर रही। वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर में होंडा एक्टिवा का दबदबा कायम है। हीरो मोटोकॉर्प और होंडा के अलावा बजाज, टीवीएस और सुजुकी समेत अन्य दोपहिया वाहन कंपनियां भी हैं, जिनके खूब बिक्री होती है। 
Best Selling Two Wheelers Hero Splendor Defeats Honda Activa Cb Shine Bajaj Pulsar and Hero Hf Deluxe
Honda Activa 6G - फोटो : Honda Motorcycle
जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की सूची में हीरो स्प्लेंडर एक नंबर पर रही। हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई के महीने स्प्लेंडर की 2,50,409 यूनिट्स की बिक्री की। 2,13,807 यूनिट की बिक्री के साथ होंडा एक्टिवा दूसरे नंबर पर रही। इन दोनों के अलावा टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की सूची में बजाज, टीवीएस और सुजुकी के वाहन भी शामिल हैं। यहां हम आपको जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 टू-व्हीलर के बारे में बता रहे हैं। 
 
Best Selling Two Wheelers Hero Splendor Defeats Honda Activa Cb Shine Bajaj Pulsar and Hero Hf Deluxe
Honda CB Shine SP 125 BS6 - फोटो : honda2wheelersindia

ये हैं जुलाई में बिकने वाले टॉप-10 टू-व्हीलर

नंबर वाहन बिक्री सालाना ग्रोथ
1 हीरो स्प्लेंडर 2,50,409 -0.15%
2 होंडा एक्टिवा 2,13,807 31%
3 होंडा CB शाइन 1,14,663 -1%
4 बजाज पल्सर 1,01,905 57%
5 हीरो HF डीलक्स 97,451 -8%
6 टीवीएस जुपिटर 62,094 63%
7 बजाज प्लेटिना 48,484 -11%
8 सुजुकी एक्सेस 41,440 -12%
9 होंडा डिओ 36,229 76%
10 टीवीएस XL 32,117 -35%
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Selling Two Wheelers Hero Splendor Defeats Honda Activa Cb Shine Bajaj Pulsar and Hero Hf Deluxe
2022 Hero Super Splendor Canvas Black Edition - फोटो : Hero Motocorp
हीरो स्प्लेंडर सीरीज में कई बाइक
कंपनी हीरो स्प्लेंडर को अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ बेचती है। इसका सबसे लोकप्रिय और किफायती मॉडल स्पलेंडर प्लस है। कंपनी ने हाल ही में स्प्लेंडर सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। स्प्लेंडर सीरीज की बाइक की नई एक्स-शोरूम 69,380 रुपये से शुरू होती है। इसमें 125cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI इंजन दिया गया है जो रेगुलर वैरिएंट में भी मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 10.7 bhp और 6,000 rpm पर 10.6 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा कंपनी सुपर स्पलेंडर, स्पलेंडर ismart, स्पलेंडर+ Xtec जैसे मॉडल्स की भी बिक्री करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed