सब्सक्राइब करें

MINI Charged Edition: इलेक्ट्रिक मिनी चार्ज्ड एडिशन भारत में लॉन्च, सिर्फ 20 कारें बेची जाएंगी, जानें खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
BMW Group launches All-electric MINI Charged Edition in India Know Price Features Specs
MINI Charged Edition - फोटो : MINI
BMW Group (बीएमडब्ल्यू ग्रुप) ने भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक MINI 3-door Cooper SE (मिनी 3-डोर कूपर एसई) पर आधारित नया MINI Charged Edition (मिनी चार्ज्ड एडिशन) लॉन्च किया है। नया मिनी चार्ज्ड एडिशन देश में पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आएगा और भारतीय बाजार में इसकी सिर्फ 20 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी। ऑल-न्यू लिमिटेड एडिशन की कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। नई पेशकश कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आती है जो इसे स्टैंडर्ड वैरिएंट से अलग करती है।
Trending Videos
BMW Group launches All-electric MINI Charged Edition in India Know Price Features Specs
MINI Charged Edition - फोटो : MINI
मोटर और रेंज
मिनी के इस लिमिटेड एडिशन में 181 बीएचपी का पावर और 270 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया परिचित 135 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। इलेक्ट्रिक हैचबैक 7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसमें 32.6 kWh बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 270 किमी की रेंज का वादा करता है।

बैटरी चार्जिंग
मिनी इंडिया ग्राहकों को नए चार्ज्ड एडिशन के साथ MINI स्मार्ट वॉलबॉक्स चार्जर और पोर्टेबल डीसी चार्जिंग केबल की वन-टाइम इंस्टॉलेशन की भी पेशकश करेगा। कंपनी 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 36 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत चार्जिंग टाइम का दावा करती है। 11 किलोवाट एसी चार्जर के साथ यह 2 घंटे 30 मिनट और 2.3 किलोवाट एसी चार्जर के साथ 9 घंटे 43 मिनट तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW Group launches All-electric MINI Charged Edition in India Know Price Features Specs
MINI Charged Edition - फोटो : MINI
लुक और डिजाइन
मिनी चार्ज्ड एडिशन में सफेद रंग की मल्टी-टोन रूफ के साथ एक नया चिली रेड कलर स्कीम है। कार में एस्पेन व्हाइट बाहरी ट्रिम मिलता है जो हेडलैंप और टेललाइट रिंग, दरवाजे के हैंडल, लोगो और टेलगेट हैंडल पर सफेद रंग की हाइलाइट्स लाता है। कार के बोनट, दरवाजे और बूट पर जमी हुई लाल स्पोर्ट्स धारियां और एनर्जेटिक येलो हाइलाइट्स हैं। जबकि बोनट पर एयर इनलेट क्रोम में तैयार किया गया है। लिमिटेड एडिशन एक यूनिक लुक के लिए एनर्जेटिक येलो हाइलाइट्स के साथ 17-इंच पावर-स्पोक अलॉय व्हील्स पर चलता है।
BMW Group launches All-electric MINI Charged Edition in India Know Price Features Specs
MINI Charged Edition - फोटो : MINI
इंटीरियर
मिनी चार्ज्ड एडिशन को केबिन में लेदरेट कार्बन ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ अपग्रेड किया गया है। कंट्रोल करने वाले सतहों की संख्या में कमी के साथ स्टीयरिंग व्हील को ज्यादा फंक्शन मिलते हैं। यह नप्पा चमड़े से ढका हुआ है। इसमें काले पैनल के साथ 5 इंच की एमआईडी यूनिट है, जबकि सेंटर में दिए गए 8.8 इंच की टचस्क्रीन यूनिट द्वारा इंफोटेनमेंट को कंट्रोल किया जाता है। चार्ज्ड एडिशन में खुद को अलग दिखाने के लिए स्टार्ट/स्टॉप टॉगल स्विच, गियर लीवर और डोर सिल्स पर बैजिंग पर एनर्जेटिक येलो एक्सेंट दिए गए हैं।
विज्ञापन
BMW Group launches All-electric MINI Charged Edition in India Know Price Features Specs
MINI Charged Edition - फोटो : MINI
फीचर्स
फीचर के मोर्चे पर, मिनी चार्ज्ड एडिशन इन-बिल्ट नेविगेशन, एपल कारप्ले, हरमन कार्डन स्पीकर सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और बहुत कुछ के साथ आता है। इलेक्ट्रिक कार में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं - स्पोर्ट और ग्रीन। ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम में क्रूज कंट्रोल, पार्क डिस्टेंस कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा और टीपीएमएस शामिल हैं।

वारंटी
मिनी चार्ज्ड एडिशन पर स्टैंडर्ड तौर पर 2 साल या असीमित किलोमीटर की वारंटी मिलेगी जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी पैक पर मानक के रूप में 8 साल या 100,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है। बीएमडब्ल्यू के पास देश में अपने डीलर नेटवर्क के 35 शहरों में फास्ट चार्जिंग स्टेशन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed