सब्सक्राइब करें

BMW R nineT Scrambler और R nineT 2021 बाइक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
BMW R nineT BMW R nineT Scrambler launched in india bmw r ninet scrambler price in india bmw r ninet india bmw motorrad india
BMW R nineT Scrambler - फोटो : BMW Motorrad India

लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर जर्मन कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) की दोपहिया वाहन बनाने की ईकाई BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया) ने भारत में नई BMW R nineT और BMW R nineT स्क्रैम्बलर बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी अपनी इस नई बाइक को कम्प्लीटली बिल्ट-इन यूनिट (सीबीयू) के रूप में बिक्री करेगी। यानी इन्हें पूरी तरह से बनी हुई इकाई के रूप में भारत में आयात कर बेचा जाएगा। दोनों नई बाइक्स की बुकिंग शुरू हो गई है और इन मोटरसाइकिलों को BMW मोटोराड इंडिया डीलरशिप्स में बुक किया जा सकता है। 



डिजाइन 
नयी BMW R nineT एक क्लासिक रोडस्टर है। कंपनी ने इस बाइक में हाई क्लास कंपोनेंट्स और बहुत बारीकियों में कारीगरी के साथ मोटरसाइकल डिजाइन के 90 वर्षों से ज्यादा के अनुभव और इनोवेशन को शामिल किया गया है। इसका प्रतिष्ठित बॉक्सर इंजन अब मूल अनुपातों के साथ बेहतर तालमेल बनाता है और डांबर वाली सड़कों पर अपने बेहतर टॉर्क कर्व के साथ दमदार ड्राइविंग का आनंद प्रदान करता है।

वहीं BMW R nineT स्क्रैम्बलर बेहद खास अंदाज में स्क्रैम्बलर युग को फिर से जिंदा करती है। इसमें वह हर चीज है जो इस तरह की मोटरसाइकल को परिभाषित करती है। इसे उन मोटरसाइकल प्रेमियों के लिए बनाया गया है जो BMW की टेक्नोलॉजी और क्वालिटी को पसंद करते हैं। 

Trending Videos
BMW R nineT BMW R nineT Scrambler launched in india bmw r ninet scrambler price in india bmw r ninet india bmw motorrad india
BMW R nineT - फोटो : BMW Motorrad India

शानदार फीचर्स
नयी BMW R nineT मॉडल्स की डिजाइन में रिडक्शन टू द एसेंशियल्स (अनावश्यक चीजों से मुक्त) का सिद्धांत अपनाया गया है। R nine मॉडल्स की डिजाइन तैयार करने में इस दृष्टिकोण में साफ तौर पर मोटरस्पोर्ट्स की परंपरा से प्रेरणा ली गई है। एनालॉग स्पीडोमीटर डिस्प्ले और इंटीग्रेटेड इंडिकेटर लाइट्स के साथ नए डिजाइन किए गए सर्कुलर इंस्ट्रुमेंट नई R nineT  मॉडल्स की क्लासिक छवि को और बेहतर बनाते हैं। यह हाई क्वालिटी की मेटल केसिंग में आता है और इन पर BMW का लोगो लगा हुआ है। अब इन मॉडलों में डेटाइम रनिंग लाइट सहित स्टेट-ऑफ-द-आर्ट LED हेडलैंप्स लगाए गए हैं। 

सुरक्षा फीचर्स
4-फ्रंट में लगे पिस्टन ब्रेक कैलिपर्स DBC (डाइनैमिक ब्रेक कंट्रोल) सहित फ्लोटिंग ABS प्रो के साथ मिलकर सुरक्षित डिसेलरेशन सुनिश्चित करते हैं और अब ट्रेवल डिपेंडेंट डम्पिंग (WAD) के साथ नया सस्पेंश्न स्ट्रट बतौर मानक आता है। DBC (डाइनैमिक ब्रेक कंट्रोल) के साथ संयोजित । ABS प्रो ब्रेक लगाते समय ब्रेकिंग ऐंगल्स और मुश्किल हालात में सुरक्षा बढ़ाता है। मानक विशेषताओं में ट्रेवल डिपेंडेंट डम्पिंग (WAD) के साथ एक नया शॉक ऐब्जॉर्बर सम्मिलित है जो बेहतर सस्पेंशन कम्फर्ट और हैंड व्हील के जरिए सिंप्रग प्रीलोड का सुविधाजनक समायोजन प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BMW R nineT BMW R nineT Scrambler launched in india bmw r ninet scrambler price in india bmw r ninet india bmw motorrad india
BMW R nineT Scrambler - फोटो : BMW Motorrad India

पावरफुल इंजन
BMW R nineT और BMW R nineT स्क्रैम्बलर अपनी अचूक डिजाइन, अपने दमदार टॉर्क और अपनी खास आवाज (थ्रोटी साउंड) से राइडर्स को रोमांचित करती हैं। इसमें DOHC सिलिंडर हेड, चार वॉल्व्स और दो कैमशाफ्ट्स तथा शाफ्ट ड्राइव के साथ शक्तिशाली 1,170 cc एअर/वॉइल-कूल्ड 2-सिलिंडर फोर-स्ट्रोक इंजन लगा है। यह इंजन 7,520 rpm पर 109 Hp का आउटपुट और 6,000 rpm पर 119 Nm की अधिकतम टॉर्क के साथ डाइनैमिक राइडिंग प्लेज़र के लिए आदर्श साथी है। यह मोटरसाइकिल्स महज 3.5 सेकंड में 0- 100 km/hr की गति उत्पन्न करती हैं और इनकी टॉप स्पीड 200 km/hr है।

दो राइडिंग मोड्स
इस मोटरसाइकल में अलग-अलग राइडर की पसंद के अनुरूप दो मानक राइडिंग मोड्स - ‘रेन’ और ’रोड’ की विशेषता है। ‘रेन’ मोड में ASC (ऑटमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल) के संवेदनशील नियंत्रण के साथ संयोजित हल्का थ्रोटल रिस्पॉन्स भीगी सतह वाली सड़कों जैसी फिसलन-भरी सड़कों पर त्वरण के समय सुरक्षा बढ़ा देता है। ‘रोड’ राइडिंग मोड में थ्रोटल रिस्पांस संतुलित रहता है और ASC कंट्रोल सूखी यानी नॉन-स्लिप रोड कंडीशन्स के अनुकूल है। 

BMW R nineT BMW R nineT Scrambler launched in india bmw r ninet scrambler price in india bmw r ninet india bmw motorrad india
BMW R nineT - फोटो : BMW Motorrad India

कितनी है कीमत
नयी BMW R nineT मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 18,50,000 रुपये है। वहीं नई BMW R nineT स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 16,75,00 रुपये है। 

कलर स्कीम
नई BMW R nineT मोटरसाइकिल ब्लैकस्टॉर्म मैटेलिक/ब्रश्ड एल्युमिनियम, ऑप्शन 719 एल्युमिनियम, मिनरल वाईट मैटेलिक/ऑरम और नाइट ब्लैक मैट/एल्युमिनियम मैट रंगों में उपलब्ध है। जबकि नई BMW R nineT स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल को कंपनी ने गैनाइट ग्रे मैटेलिक,कॉस्मिक ब्लू मैटेलिक/लाइट वाइट, ब्लैक स्टॉर्म मैटेलिक/रेसिंग रेड और कैलामेटा मैटेलिक मैट रंगों के साथ पेश किया है। 

विज्ञापन
BMW R nineT BMW R nineT Scrambler launched in india bmw r ninet scrambler price in india bmw r ninet india bmw motorrad india
BMW R nineT - फोटो : BMW Motorrad India

वारंटी
नयी BMW R nineT और BMW R nineT स्क्रैम्बलर की बिक्री और सर्विसिंग BMW मोटोराड के प्रीमिसम डीलर नेटवर्क के माध्यम से होगी। इसके साथ ही BMW मोटोराड बाइक्स 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आती हैं। कुछ और शुल्क देकर वारंटी को चौथे और पांचवें वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा ब्रेकडाउन और टोईंग की स्थितियों में रोडसाइड असिस्टेन्स, 24X7 365 दिनों का पैकेज तत्काल और तुरंत सेवा सुनिश्चित करता है। 

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "नयी BMW R nineT और BMW R nineT स्क्रैम्बलर मोटरसाइकल चलाने की संस्कृति की ऐसी अभिव्यक्ति है जिसमें विशुद्ध राइडिंग और स्पोर्टीनेस की धमक है। साथ ही यह अपनी रूपरेखा और आकर्षण में सबसे बिल्कुल अलग है। अपने अतीत की सुंदर अनुभूतियों से प्रेरित यह इस समय का अल्टिमेट राइडिंग प्लेजर देती है। हमें भारत में BMW मोटोराड की विरासत में एक और नया पहलू जोड़कर खुशी हो रही है, जो आज तक इसके दीवानों के मन में अतीत की यादें ताजा करती हैं।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed