टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई सफारी लॉन्च की है। नई सफारी पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार है और कई फीचर्स ने लैस है। नई टाटा सफारी की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। पहली सफारी पंजाब के सिंगर परमीश वर्मा को दी गई है। नई सफारी असल में टाटा हैरियर का एक्सटेंडेड वर्जन है और हैरियर से 70 हजार रुपये महंगी है। अगर अगर नई हैरियर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप टाटा सफारी को प्राथमिकता दे सकते हैं। जानिए टाटा सफारी की 10 खासियतों के बारे में...
Tata Harrier पर क्यों भारी पड़ती है नई 2021 Tata Safari, ये हैं सफारी की 10 खासियतें
1. बड़ा साइज
टाटा सफारी की लंबाई हैरियर से ज्यादा है। यह हैरियर से 63 एमएम लंबी, 80 एमएम ऊंची है। वहीं इसका व्हीलबेस और चौड़ाई हैरियर के बराबर है। वहीं इसमें स्टेप रूफ डिजाइन दिया गया है, जो इसे हैरियर से ज्यादा अग्रेसिव लुक देता है। इसकी लंबाई 4661 एमएम, चौड़ाई 1894 एमएम और ऊंचाई 1786 एमएम है। वहीं इसमें 2741 एमएम का व्हीलबेस इस्तेमाल किया गया है।
2. कीमत
वहीं टाटा मोटर्स ने सफारी की कीमतें बड़ी अग्रेसिव रखी हैं। टाटा सफारी का बेस वैरियंट हैरियर के मुकाबले 69,500 रुपये ज्यादा है। टाटा सफारी और टाटा हैरियर के XZ वर्जन की कीमतों में 1.34 लाख रुपये का अंतर है। वहीं सफारी और हैरियर का टारगेट कस्टमर अलग है। वहीं अगर 1.34 लाख रुपये चुका कर ज्यादा स्पेस और ज्यादा फीचर मिलते हैं, तो सफारी खरीदने में कोई बुराई नहीं है।
3. अतिरिक्त सीटें
टाटा सफारी के कुछ वैरियंट्स में दो से तीन अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। कंपनी ने सफारी में 6-सीटर और 7-सीटर का विकल्प मिलता है। वहीं टाटा हैरियर 5-सीटर वर्जन के साथ आती है। लंबी दूरी के सफर में 6-7 सीटर का फायदा मिलता है। वहीं छोटी सफर में दो अडल्ट भी आसानी से सफर कर सकते हैं।
4. बूट स्पेस
टाटा हैरियर में 425 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं सफारी में तीसरी पंक्ति की सीटें मिलती हैं। वहीं इन आखिरी पंक्ति की सीटों को आसानी से मोड़ा भी जा सकता है। जिसके बाद 447 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। अगर आप गाड़ी में हैरियर के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस देख रहे हैं, तो आप सफारी खरीद सकते हैं।
5. इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
टाटा हैरियर में एयरक्राफ्ट स्टाइल हैंडब्रेक दिए गए हैं, जो देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन ज्यादा जगह घेरते हैं। वहीं सफारी में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक मिलते हैं, जो सेंट्रल कंसोल में आसानी से फिट हो जाते हैं। जिससे सेंट्रल कंसोल में ज्यादा जगह मिलती है और प्रीमियं फीलिंग भी देता है।
6. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
टाटा मोटर्स टाटा हैरियर में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का फीचर नहीं देती है। लेकिन कंपनी ने सफारी में दिया है। यह अच्छा सेफ्टी फीचर है, जिसकी भारतीय सड़कों पर बेहद जरूरत है। देश की सड़कों पर टायर पंक्चर होने या फटने से अक्र हादसे होते रहते हैं। ज्यादा स्पीड पर गाड़ी चलाने पर टायर गर्म हो जाते हैं और फट जाते हैं, जिससे वाहन पर नियंत्रण खत्म हो जाता है।
7. रिअर डिस्क ब्रेक
चूंकि टाटा सफारी हैरियर के मुकाबले ज्यादा भारी है, जिसके चलते टाटा ने सफारी में अतिरिक्त ब्रेकिंग पावर दी है। कंपनी ने टाटा सफारी में पीछे के पहियों के लिए रिअर डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। 4-डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलने से इमरजेंसी ब्रेकिंग में स्टैबिलिटी आती है, साथ ही ब्रेकिंग डिस्टेंस भी कम होता है। हाइवे ड्राइविंग में इसका काफी फायदा मिलता है।
8. रूफ रेल्स
कंपनी ने टाटा हैरियर में रूफ रेल्स नहीं दी हैं, लेकिन सफारी में यह फीचर दिया गया है। इससे गाड़ी को मस्कुलर लुक मिलता है। वहीं कंपनी ने सफारी के कुछ वैरियंट्स में पैनोरैमिक सनरूफ का फीचर दिया है। सफारी के रूफ रेल्स केवल शो-बाजी के लिए नहीं हैं, बल्कि ये 70 किग्रा का वजन भी ढो सकते हैं।