सब्सक्राइब करें

BS6 Bajaj Platina 100 भारत में हुई लॉन्च, कीमत के साथ जानिए क्या हुए बदलाव

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 16 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
BS6 Bajaj Platina 100 launched in India know price and features
Bajaj platina 110
Bajaj Auto ने भारत में अपनी BS6 Bajaj Platina 100 को लॉन्च कर दिया है। Platina 100 की किक स्टार्ट की कीमत 47763 रुपये  है। जबकि इसके इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 55,5546 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। कंपनी ने पुराने मॉडल के मुकाबले कई खास अपडेट किए हैं। 
Trending Videos
BS6 Bajaj Platina 100 launched in India know price and features
Bajaj Platina - फोटो : AmarUjala
4-स्पीड गियरबॉक्स इंजन

इस नई बाइक में कंपनी ने टिंटेड विंडस्क्रीन और एलईडी डीआरएल हेडलैंप यूनिट दी है। साथ ही इसमें नई सीट दी गई है जो प्लेटिना के 110 H-Gear से ली गई है। इसमें 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो कि 7.7 एचपी की पावर और 8.34 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसका इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। दूसरी तरफ बजाज ऑटो ने वारंटी और फ्री सर्विस की अवधि को 31 जुलाई 2020 तक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BS6 Bajaj Platina 100 launched in India know price and features
Bajaj platina 110
वारंटी और फ्री सर्विस 

कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बताया कि एक्सटेंड वारंटी उन वाहनों के लिए है जिनकी वारंटी और फ्री सर्विस अवधि 20 मार्च से 31 मई 2020 के बीच खत्म हो रही है। बता दें कि कुछ अन्य कंपनियों ने भी वर्तमान स्थिति को देखते हुए वारंटी और फ्री सर्विस को बढ़ा दिया है।
BS6 Bajaj Platina 100 launched in India know price and features
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : Twitter
सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा पूरा ध्यान

बजाज ऑटो ने 4 मई से देश के विभिन्न हिस्सों में अपने कारखाने और डीलरशिप खोलने की शुरुआत की है। इस पर कंपनी ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। वायरस के चलते कंपनी सरकार के दिशानिर्देशों का पालन कर रही है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रख रही है। 
विज्ञापन
BS6 Bajaj Platina 100 launched in India know price and features
Bajaj Platina - फोटो : Amar Ujala
प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था
 
कंपनी ने कहा कि कारखाने और डीलरशिप को खोलने से पहले पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। सभी ग्राहक और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों के स्वास्थ्य का रोजाना ध्यान रखा जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed